लखीमपुर खीरी में मृतक परिवारों को मिलेंगे 45-45 लाख रुपये, सरकारी नौकरी, प्रशासन और किसानों में सहमति के बाद शवों के अंतिम संस्कार की अपील

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लखनऊ। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) में किसानों और बीजेपी (BJP) कार्यकर्ताओं के बीच हुए खुनी झड़प के बाद सियासत चरम सीमा पर है. लखीमपुर जाने और किअनों से संवेदना व्यक्त करने के लिए विपक्षी नेताओं की होड़ सी लगी है। लखीमपुर खीरी में किसानों और सरकार के बीच हुआ समझौता, सभी मृतक किसानों को मिलेंगे 45-45 लाख रुपये व घायलों को 10-10 लाख रुपये, मामले की न्यायिक जांच होगी, इसके अलावा परिवार के 1 सदस्य को सरकारी नौकरी मिलेगी।

रविवार शाम को जैसे ही हिंसक झड़प और चार किसानों की मौत की खबर आई उसके बाद सभी प्रमुख दलों के नेताओं ने लखीमपुर खीरी कूच करने का ऐलान कर दिया. जिसके बाद हरकत में आई पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए नेताओं को रोकने के लिए उनके घर के बाहर भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी।

लखीमपुर खीरी में धारा 144 लागू कर दी गई है

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के घर के बाहर प्रशासन ने 16 टायर का ट्रक खड़ा कर रास्ते को बंद कर दिया है. कहा जाए तो अखिलेश यादव अपने घर में नजरबन्द हैं. इसी तरह बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा को भी नजरबंद किया गया है. पंजाब और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों के लखनऊ आने की सूचना पर लखीमपुर खीरी में धारा 144 लागू कर दी गई है।

किसान नेता सरदार बीएम सिंह को हापुड़ में किया गया नजरबंद. पुलिस ने DRDO के गेस्ट हाउस में किया नजरबंद. SP की गाड़ी में DRDO के गेस्ट हाउस भेजा गया. लखीमपुर खीरी जा रहे बीएम सिंह को रोका गया. पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र का मामला. अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर सपाई भड़के. पूर्व विधायक आशा किशोर और जिलाध्यक्ष की अगुवाई में कलेक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठे सपाई. सरकार के विरोध में जमकर कर रहे नारेबाजी।

सपा कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौराहे पर फूंका पुतला

प्रयागराज: सपा कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौराहे पर फूंका पुतला. लखीमपुर की घटना के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन. राज्य सरकार के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं ने की जमकर नारेबाजी. सपा नेता संदीप यादव समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं को लिया हिरासत में. हिरासत में लिए गए सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस लाइन में रखा गया है।

बवाल की आशंका को देखते हुए सुभाष चौराहे और धरना स्थल को छावनी में किया गया तब्दील। लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में वीडियो के आधार पर 23 लोगों की शिनाख्त पुलिस ने की है. साथ ही सात लोगों को हिरासत में लिए गया है. अब पूरे मामले की जांच STF को सौंपी जाएगी. सोमवार शाम से ही STF जांच शुरू कर सकती है।















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *