लखीमपुर खीरी। पंजाब के डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा समेत कई कांग्रेसी नेता को यूपी बार्डर से पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। लखीमपुर खीरी घटना को लेकर सियासत में हंगामे भी हो रहे हैं और बवाल भी जारी है। इसी बीच बड़ी खबर सामने आ रही है कि अब पंजाब के डिप्टी सी.एम. रंधावा को कई कांग्रेसी नेताओं सहित हिरासत में ले लिया गया है।
पंजाब के डिप्टी सी.एम. सुखजिंदर सिंह रंधावा यू.पी. जा रहे थे। उनके काफिले को पुलिस द्वारा बॉर्डर पर ही रोक दिया गया। वह पंजाब से अपने कुछ नेताओं सहित लखीमपुर घटना के पीड़ितों को मिलने जा रहे थे। जब उन्होंने अपने काफिले सहित यमुनानगर से सहारनपुर में प्रवेश किया तो उन्हें यू.पी. बॉर्डर पर ही रोक दिया गया।
पुलिस द्वारा रोके जाने से नाराज सुखजिंदर रंधावा सहित तमाम नेता वहीं बॉर्डर पर धरने लगा दिया। वह और उनके सभी नेता सड़क पर ही बैठ गए थे और धरना दे रहे थे। अब यू.पी. पुलिस ने उन्हें और कांग्रेसी नेताओं को हिरासत में ले लिया है। इस बीच धक्कामुक्की खूब हुई। रंधावा ने कहा है कि वे पीड़ित किसान से मिलने जा रहे थे।