शिरोमणि अकाली दल का प्रतिनिधिमंडल आज लखीमपुर खीरी का दौरा करेगा: सुखबीर सिंह बादल

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

विशाल कपूर
डेली संवाद, लुधियाना
शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने आज वरिष्ठ नेता प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा की अगुवाई में पार्टी का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल लखीमपुर खीरी जाकर किसानों पर हुए बर्बर हमले की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच की मांग के अलावा कल भाजपा के राज्य केंद्रीय मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा द्वारा मौत के घाट उतारे गए किसानों के परिवारों से मुलाकात करेगा।

यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए अकाली दल अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी का प्रतिनिधिमंडल लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हो गया है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि पार्टी प्रतिनिधिमंडल की रिपोर्ट सुनने के बाद अपनी अगली कार्रवाई को अंतिम रूप देने के लिए कल कोर कमेटी की आपात मीटिंग भी की जा रही है। उन्होने कल जालंधर में पार्टी के सभी कार्यक्रम रदद करने की भी घोषणा की।

आशीष मिश्रा के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज हो

सरदार सुखबीर सिंह बादल ने उत्तर प्रदेश सरकार से राजनीतिक मजबूरियों से उपर उठकर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा के खिलाफ धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज करने की अपील की है। उत्तर प्रदेश सरकार को इस मुददे पर अस्पष्ट मामला दर्ज कर दोषी को बचाने की कोशिश नही करनी चाहिए।

आशीष मिश्रा और अन्य सभी भाजपा नेताओं पर किसानों के खिलाफ हिंसा फैलाने के आरोपी को लखीमपुर खीरी में तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध कर रहे चार किसानों की हत्या के लिए तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए। सरदार बादल ने इस पूरी घटना की स्वंतत्र और निष्पक्ष न्यायिक जांच की भी मांग करते हुए कहा , ‘‘ ऐसा लगता है कि केंद्रीय राज्य मंत्री अजय मिश्रा ने उसी दिन किसानों के खिलाफ लोगों को भड़काने के लिए भड़काऊ भाषण दिया था।

आजादी प्रत्येक नागरिक का मौलिक अधिकार

इस मुददे पर अलग से कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होने लखीमपुर खीरी जाने के लिए लगाए जा रहे प्रतिबंधों की भी निंदा की है। ‘‘ कहीं भी आने जाने की आजादी प्रत्येक नागरिक का मौलिक अधिकार है, और उत्तर प्रदेश सरकार इस तरीके से राज्य के किसी भी हिस्से में जाने से रोक नही लगा सकती’’।

अकाली दल अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी अंहकार त्यागकर तीनों काले कानूनों को तुरंत निरस्त करने की अपील की। ‘‘ प्रधानमंत्री को परिवार के मुख्यिा के रूप में काम करना चाहिए और किसानों की भावनाओं का सम्मान कर तीनों काले कानूनों को रदद कर देना चाहिए। ऐसा न करने से देश में और अशांति पैदा होगी। सरदार बादल ने कहा कि भाजपा सरकार को देश के किसानों की भावनाओं को समझना चाहिए और अन्य ज्यादा जानें जाने से पहले इस मामले को जल्द से जल्द सुलझाना चाहिए’’।















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *