जालंधर में BJP नेता से घर के बाहर बाइक सवार लुटेरों ने की छीनाझपटी, मोबाइल लेकर फरार, हंगामा

Daily Samvad
1 Min Read

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर में कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। मंगलवार दिनदहाड़े बाइक सवार लुटेरों ने भाजपा नेता किशन लाल शर्मा का मोबाइल छीन लिया। वारदात उस वक्त हुई, जब वो बलदेव नगर स्थित घर से बाहर निकले ही थे। इसके बाद भाजपा नेता ने हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर भारी संख्या में लोग जमा हो गए।

किशन लाल शर्मा ने आरोप लगाया कि शहर में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बदतर हो चुकी है। पहले भी यह बाइकर्स गैंग कई वारदातें कर चुका है। एक महिला के कान से बालियां छीन चुका है। इसके पीछे नशेड़ी युवक हैं। इसके बारे में पुलिस अफसरों को कई बार शिकायत कर चुके हैं। इसके बावजूद आरोपी पकड़े नहीं गए।

किशन लाल शर्मा अपने साथ हुई वारदात से भड़क उठे। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी आए दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंकते हैं। अब कांग्रेस के राज में ही कोई सुरक्षित नहीं है। दिनदहाड़े लूटपाट हो रही है। शहर में अमन-कानून की व्यवस्था संभालने में नाकाम कांग्रेस सरकार के विधायकों को अब अपने पुतले फूंकने चाहिए।















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *