जालंधर में PM मोदी का पुतला फूंक रहे AAP वर्कर पर चढ़ाई कार, जमकर हंगामा

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर में PM मोदी का पुतला फूंक रहे AAP वर्कर पर चढ़ाई कार, जमकर हंगामा

डेली संवाद, जालंधर
आम आदमी पार्टी (AAP) के वर्करों के प्रदर्शन के दौरान हादसा हो गया है। आरोप है कि एक युवक ने वर्करों पर कार चढ़ा दी। जिससे वो गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे कार का शीशा भी टूट गया। यह देख आम आदमी पार्टी के समर्थक पुलिस थाने पहुंच गए। वहां उन्होंने कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर हंगामा गया।

लखीमपुर खीरी हिंसा के विरोध में आम आदमी पार्टी के नेता विरोध करने गए थे। वहां प्रधानमंत्री मोदी का पुतला फूंकने को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान एक कार पीछे से आई और उनके एक वर्कर बॉबी पर चढ़ा दी। जिससे कार का अगला शीशा भी टूट गया। घायल वर्कर को वो तुरंत अस्पताल लेकर गए। जहां उसका इलाज चल रहा है।

हालांकि कार में बैठी महिलाओं ने कहा कि युवक आगे एक्टिवा पर जा रहा था। प्रदर्शन से थोड़ा पहले उसने एक्टिवा खड़ी कर दी। उन्हें यू-टर्न लेना था। उन्होंने युवक को आगे से हटने को कहा तो वो झगड़ा करने लगा। उसने कार का शीशा तोड़ दिया। जिसमें उसको चोट लगी है। उन्होंने किसी को टक्कर नहीं मारी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *