मुख्यमंत्री चन्नी ने वित्त विभाग को दिए आदेश, कहा- 3 लाख पैनशनरों को संशोधित पैंशन की 1887 करोड़ रुपए  की अदायगी करो

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

Cabinet-Minister-Charanjit-Singh-Channi PUNJAB

डेली संवाद, चंडीगढ़
राज्य भर के पैनशनरों को बड़ा तोहफ़ा देते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आज वित्त विभाग को छटे वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार मौजूदा वित्तीय साल के दौरान तीन लाख से अधिक पैनशनरों को एक जुलाई, 2021 से 1887 करोड़ रुपए की अतिरिक्त राशि के साथ संशोधित पैंशन की अदायगी करने के आदेश दिए हैं।

मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता के मुताबिक स. चन्नी ने इस सम्बन्धी फाइल पर आज हस्ताक्षर कर दिये हैं। इसी दौरान मुख्यमंत्री ने लीव इनकैशमैंट और ग्रेच्यूटी समेत सेवामुक्त लाभ देने की भी मंजूरी दे दी है जिससे किश्तों में अदायगी करने के पहले फ़ैसले की बजाय अब छटे वेतन आयोग की सिफारिशों के मुताबिक एक जनवरी, 2016 से 30 जून, 2021 के दरमियान सेवामुक्त हुए लगभग 42,600 पैशनरों को 915 करोड़ रुपए की अदायगी एक बार ही कर दी जायेगी।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस फ़ैसले से मौजूदा वित्तीय साल के दौरान राज्य के खजाने पर कुल 2802 करोड़ रुपए का बोझ पड़ेगा। इस तरह मुख्यमंत्री ने आदेश दिए कि ऐसी संशोधित पैंशन एक जुलाई, 2021 से पैनशनरों को एक बार में ही अदा कर दी जायेगी।

किसानों को अपनी थार जीप से रौंदता चला गया मंत्री का लौंडा

https://youtu.be/m1iDk7Z6R5I

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *