डिप्टी सीएम ओपी सोनी की सख्ती, कहा- स्वास्थ्य विभाग में किसी भी किस्म का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं, अस्पतालों में सिटिजन चार्टर लगाने के आदेश

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

op soni

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब के उप मुख्यमंत्री श्री ओम प्रकाश सोनी ने आज यहाँ कहा कि स्वास्थ्य विभाग में किसी किस्म का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और साथ ही उन्होंने उच्च अधिकारियों को हिदायत की कि भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों के विरुद्ध सख़्त कार्रवाई अमल में लाई जाए।

श्री सोनी आज यहाँ स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ अलग-अलग योजनाओं और परियोजनाओं की प्रगति के बारे में जायज़ा ले रहे थे। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को हिदायत की कि राज्य सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं के बारे में राज्य निवासियों को अवगत करवाने संबंधी सरकारी अस्पतालों में सिटिजन चार्टर लगाए जाएँ।

इस मौके पर उन्होंने पी.एच.एस.सी. के अधिकारियों को हिदायत की कि राज्य में बनने वाले नए जच्चा- बच्चा केन्द्रों की स्थापति सम्बन्धी मूलभूत कार्यों को एक हफ़्ते में मुकम्मल किया जाए और अन्य प्रोजैक्ट जो उनके अधीन हैं, उनको नवंबर महीने के आखिर तक मुकम्मल करना सुनिश्चित बनाया जाए।

सिविल इंजीनियरिंग विंग में अस्थाई भर्ती करने के आदेश

इस मौके पर श्री सोनी ने अधिकारियों को हिदायत की कि अस्पतालों और उपकरणों की खऱीद के समय कम से कम कीमतों पर उच्च गुणवत्ता वाली वस्तुएँ को सुनिश्चित बनाएं। इसके अलावा उन्होंने हैडक्वार्टर में तैनात सभी उच्च अधिकारियों को हफ़्ते में 2 दिन फील्ड विजि़ट करने के भी आदेश दिए और पंजाब हैल्थ सिस्टम कॉर्पोरेशन के सिविल इंजीनियरिंग विंग में अस्थाई भर्ती करने के भी आदेश दिए, जिससे चल रहे प्रोजैक्टों को समय पर मुकम्मल किया जा सके।

इस मौके पर श्री आलोक शेखर प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, श्री कुमार राहुल एम.डी. एन.एच.एम., श्री अमित कुमार, एम.डी. पंजाब हैल्थ सिस्टम कॉर्पोरेशन और अन्य उपस्थित थे।

किसानों को अपनी थार जीप से रौंदता चला गया मंत्री का लौंडा

https://youtu.be/m1iDk7Z6R5I

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *