भाजयुमो नेता अर्जुन त्रेहन की मेहनत रंग लाई, छोटी बारादरी में रेलवे फाटक पर अब नहीं लगेगा जाम, दोनों तरफ सीधी रोड होगी

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

भाजयुमो नेता अर्जुन त्रेहन की मेहनत रंग लाई, छोटी बारादरी में रेलवे फाटक पर अब नहीं लगेगा जाम, दोनों तरफ सीधी रोड होगी

डेली संवाद, जालंधर
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश सह मीडिया संयोजक अर्जुन त्रेहन द्वारा कैंब्रिज स्कूल और पिम्स अस्पताल के पास गड्ढे और जलभराव का लगातार मुद्दा उठाया गया। जिससे नगर निगम और पुडा के अफसर जागे और कैंब्रिज स्कूल के बास खराब रोड को बनाने का काम शुरू हो गया है।

भाजयुमो नेता अर्जुन त्रेहन ने बताया कि पिम्स हॉस्पिटल के बाहर स्तिथ सड़क पर पड़े 2-2 फीट खड्डों को लेकर कई बार उन्होंने रोष प्रदर्शन किया। इसके साथ ही कैंब्रिज स्कूल के पास खराब रोड को लेकर नगर निगम के कमिश्नर और पुडा के अधिकारी से बात की थी। इसके बाद आखिरकार इन दोनों जगहों पर रोड का काम शुरू हो सका।

अर्जुन त्रेहन ने बताया कि छोटी बारादरी में कैंब्रिज स्कूल के पास रेलवे फाटक होने के कारण लोगों को बड़ी परेशानी हो रही थी। परेशानी उससे भी बड़ी थी कि जो सड़क कूल रोड की तरफ से आती थी, वह सीधी न आकर रेलवे फाटक की तरफ घूम कर आती थी। जिससे आए दिन यहां जाम लगता रहता था।

इसे लेकर उन्होंने नगर निगम और पुडा के अधिकारियों के साथ रेलवे अधिकारियों से मुलाकात कर रेलवे फाटक के दोनों तरफ सीधी सड़क बनाने की मांग की थी। जिससे अब दोनों तरफ सीधी रोड होगी, लोगों को जाम से नहीं झेलना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इससे छोटी बारादरी समेत गढ़ा व दूसरे इलाके के लोगों को काफी राहत मिलेगी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *