पंजाब में यूथ अकाली दल के नेता की गोली मार कर हत्या, हत्यारे फरार

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंजाब में यूथ अकाली दल के नेता की गोली मार कर हत्या, हत्यारे फरार

पटियाला। पटियाला में सनौर के पास कार में अपनी पत्नी के साथ जा रहे यूथ अकाली नेता वरिंदर सिंह (30) की गोलियां मार कर हत्या कर दी गई। पुलिस हमलावर का सुराग लगाने में जुटी है। पुलिस ने अज्ञात हमलावर के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

वरिंदर सिंह का चचेरा भाई हरफूल सिंह भी अकाली नेता है और ब्लाक समिति का चेयरमैन भी रह चुका है। थाना सनौर प्रभारी अमृतवीर सिंह ने बताया कि नजदीक गांव बोसर कलां का रहने वाला 30 वर्षीय यूथ अकाली नेता वरिंदर सिंह मोबाइल फोन की दुकान चलाता था। सोमवार रात करीब 9 बजे कार से अपनी पत्नी के साथ सनौर से अपने गांव की तरफ जा रहा था।

बाइक सवार लगातार हार्न बजा रहा था

रास्ते में बोसर बीड़ के नजदीक पीछे से आ रहा एक बाइक सवार लगातार हार्न बजा रहा था। वरिंदर सिंह को लगा कि बाइक सवार साइड मांग रहा है। उसने कार को धीमे करते हुए साइड कर लिया। लेकिन, बाइक सवार ने अपनी बाइक से कार में टक्कर मारी। जैसे ही वरिंदर सिंह ने देखने के लिए गाड़ी का शीशा खोला, तो बाइक सवार ने उस पर गोलियां दाग दीं।

पुलिस के मुताबिक एक गोली वरिंदर सिंह के सिर, दूसरी मुंह और तीसरी गोली बाजू में लगी। उसे तुरंत सरकारी राजिंदरा अस्पताल ले जाया गया। वहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची व मामले की जांच शुरू कर दी।

मृतक की शादी करीब 9 साल पहले हुई थी और उसकी एक सात साल की बेटी भी है। रात को जैसे ही इस हत्या की सूचना सनौर के अकाली विधायक हरिंदरपाल सिंह चंदूमाजरा को मिली, वह भी पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और शोक जताया। पुलिस वारदात स्थल के नजदीक के सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल रही है।

किसानों को अपनी थार जीप से रौंदता चला गया मंत्री का लौंडा

https://youtu.be/m1iDk7Z6R5I

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *