पंजाब के ट्रांसपोर्ट मंत्री की सख्ती: टैक्स चोरी कर रहे जुझार, न्यूदीप, नागपाल और राज बस सर्विस के बसें जब्त

Daily Samvad
1 Min Read

डेली संवाद, चंडीगढ़
राज्य के टैक्स डिफॉल्टर प्राईवेट बस ऑपरेटरों के विरुद्ध चैकिंग मुहिम जारी रखते हुए परिवहन विभाग ने आज ज़िला फ़िरोज़पुर में बिना टैक्स के चल रही प्राईवेट कंपनियों की 5 और बसें ज़ब्त कर लीं। ट्रांसपोर्ट मंत्री राजा वडिंग की सख्ती के विभाग ने टैक्स चोरी करने वाले आपरेटरों के खिलाफ सख्ती की है।

इस संबंधी जानकारी देते हुए सहायक परिवहन अधिकारी (ए.टी.ओ.) श्री प्रदीप सिंह ढिल्लों ने बताया कि आर.टी.ए. दफ़्तर फ़िरोज़पुर के उड़न दस्ते ने दस्तावेज़ों की जांच के दौरान इन पाँच बसों को बिना टैक्स के चलते हुए पाया, जिनमें न्यू दीप बस सर्विस की दो बसें, नागपाल बस सर्विस की एक बस, राज बस सर्विस की 1 बस और जुझार बस सर्विस की एक बस शामिल है।

इसी दौरान परिवहन विभाग में पारदर्शी और प्रभावशाली कामकाज यकीनी बनाने की वचनबद्धता को दोहराते हुए परिवहन मंत्री स. अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि टैक्स न भरने वालों या नियमों में किसी भी किस्म की कमी वाले किसी भी शख़्स को बख़्शा नहीं जायेगा और सभी डिफ़ॉल्टरों के विरुद्ध सख़्त कार्रवाई अमल में लाई जायेगी।

अकाली नेता पहुंचे लखनऊ, Lakhimpur खीरी विवाद पर भरी हुंकार

Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *