केंद्र सरकार की बुरी आर्थिक नीतियों स्वरूप आसमान छूती महँगाई ने आम लोगों की कमर तोड़ीः सुखजिन्दर सिंह रंधावा

Daily Samvad
2 Min Read
Sukhjinder-Singh
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 300 शब्द|📅 08 Oct 2021

केंद्र सरकार की बुरी आर्थिक नीतियों स्वरूप आसमान छूती महँगाई ने आम लोगों की कमर तोड़ीः सुखजिन्दर सिंह रंधावा

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब के उप मुख्यमंत्री स. सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने केंद्र सरकार की बुरी आर्थिक नीतियों स्वरूप हर दिन आसमान छूती महँगाई के मुद्दे पर एन.डी.ए. सरकार को आड़े हाथों लिया। आज यहाँ जारी प्रैस बयान में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 10 महीनों में एल.पी.जी. गैस की कीमत में 300 रुपए की वृद्धि ने आम लोगों की कमर ही तोड़ कर रख दी है।

उन्होंने कहा कि यह वृद्धि भी उस समय की गई है जब काले खेती कानूनों के साथ किसान संकट में हैं और कोविड महामारी के कारण बुरी तरह चरमराई अर्थ व्यवस्था के साथ हर वर्ग आर्थिक चुनौतियां का सामना कर रहा है। उन्होंने कहा कि त्योहारों के सीजन को देखते हुए यह वृद्धि और भी घातक है क्योंकि इससे देश के हर वर्ग का परिवार जुड़ा है।

स. रंधावा ने आगे कहा कि पिछले साल नवंबर में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 600 रुपए के करीब थी जिसमें केंद्र सरकार लगातार वृद्धि करती हुई अब 900 रुपए पर ले आई। उन्होंने कहा कि एन.डी.ए. सरकार ने पिछले सात सालों में गैस सिलेंडर की कीमत दोगुनी से अधिक कर दी है। मई 2014 में यह कीमत 400 रुपए के करीब थी।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अकेला गैस सिलेंडर ही नहीं बल्कि पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों में भी पिछले सात सालों में अथाह वृद्धि हुई है जिसने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया। स. रंधावा ने केंद्र सरकार के मंत्रियों पर चुटकी लेते हुए कहा कि यू.पी.ए. सरकार के समय तेल या गैस सिलेंडर की कीमत में मामूली वृद्धि पर हंगामा करने वाले भाजपा नेता आज कमर तोड़ महँगाई के दौर में चुप क्यों हैं? उन्होंने कहा कि केंद्र की बुरी आर्थिक नीतियों से आज पूरा देश एन.डी.ए. सरकार को कोस रहा है।

अकाली नेता पहुंचे लखनऊ, Lakhimpur खीरी विवाद पर भरी हुंकार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *