पुष्पक एक्सप्रेस में डकैती, लूटपाट के साथ चलती ट्रेन में 20 साल की लड़की से सामूहिक बलात्कार

Daily Samvad
1 Min Read

train

नई दिल्ली। लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस में एक महिला के साथ कथित सामूहिक बलात्कार के आरोप में चार लोगों को  गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, चार लोग अब भी फरार है। पुलिस चार अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

शुक्रवार की रात करीब आठ बजे लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेन में अचानक सात से आठ लुटेरे घुस गए। सभी लुटेरों ने 15 से 20 यात्रियों को लूट लिया। आरोपियों ने यात्रियों से नकदी सहित कीमती सामान भी छीन लिया।

अचानक हुई इस तरह की घटना से यात्रियों में दहशत का माहौल है। यात्रियों को लूटने के बाद लुटेरों ने ट्रेन से यात्रा कर रही एक 20 वर्षीय युवती के साथ पहले तो बदसलूकी की। इसके बाद अपराधियों ने चलती ट्रेन में लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद कल्याण जीआरपी ने लूट और दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

सुखबीर बादल ने श्री देवी तालाब मंदिर में माथा टेका, किसानों के मुद्दे पर क्या बोले देखें

https://www.youtube.com/watch?v=yp8zXnvJipQ















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *