क्रूज रेव पार्टी: सैनिटरी पैड्स में ड्रग छिपाकर ले गई थी मुनमुन, NCB ने जारी की छापेमारी की तस्वीरें और VIDEO, देखें

Daily Samvad
3 Min Read

मुंबई। मुंबई में क्रूज रेव पार्टी में पकड़े गए आरोपियों ने ड्रग्स छिपाने के लिए बेहद महफूज तरीके अपनाए थे। लड़कों ने जूतों में तो लड़कियों ने सैनिटरी पैड्स में ड्रग्स छिपा रखी थीं। NCB ने शनिवार को एक वीडियो जारी किया, जिसमें सैनिटरी पैड्स में छिपाकर रखी गईं ड्रग पिल्स को दिखाया गया। जांच एजेंसी के मुताबिक, ‘कॉर्डेलिया द इम्प्रेस’ क्रूज से पकड़ी गई आरोपी मुनमुन धमीचा ने इस तरीके से ड्रग्स को छिपाया था।

NCB ने बताया है कि यह मुनमुन के कमरे से सीजरिंग का वीडियो है और इसे क्रूज पर सर्चिंग के दौरान बनाया गया था। NCB ने मुनमुन के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8(c), 20(b), 27 और 35 के तहत मामला दर्ज किया है। वे अभी न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं।

मॉडल हैं ड्रग्स पार्टी में पकड़ी गई मुनमुन

ड्रग्स केस में आर्यन खान के साथ गिरफ्तार हुई दिल्ली की मुनमुन धमीचा के पास से NCB को ड्रग्स मिली हैं। मुनमुन एक मॉडल हैं और अक्सर पार्टियों में दिखती हैं। कई जगह वे गुरु रंधावा, सुयश राय और अर्जुन रामपाल जैसी हस्तियों के साथ दिखी हैं।

मुनमुन मूल रूप से मध्य प्रदेश के सागर की रहने वाली हैं। उनकी स्कूलिंग भी सागर में हुई और हायर एजुकेशन के लिए वे भोपाल शिफ्ट हो गईं। हालांकि, अब सागर में उनके परिवार का कोई सदस्य नहीं रहता है। मुनमुन के पिता का कई साल पहले और उनकी मां का पिछले साल निधन हो गया था। साल 2014 से वे अपने भाई के साथ दिल्ली में रहती हैं। वे एक प्राइवेट कंपनी में बड़ी पोस्ट पर काम करते हैं।

हाईप्रोफाइल लोग क्रूज पर ड्रग्स छिपाकर ले गए थे

इस केस में NCB ने पहले दिन ही अंदेशा जताया था कि हाईप्रोफाइल लोग अंडरगारमेंट्स में ड्रग्स छिपाकर ले गए थे। सूत्रों के मुताबिक, क्रूज पर जो रेव पार्टी चल रही थी उसमें शामिल लोग अपनी पैंट की सिलाई में, महिलाओं के पर्स के हैंडल में, अंडरवियर के सिलाई वाले हिस्से में और कॉलर की सिलाई में छिपाकर ड्रग्स ले गए थे। (साभार-bhaskar)

Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *