पंजाब में ब्लैक आऊट जैसी स्थिति नहीं पैदा होने देगी पंजाब सरकार: रणदीप सिंह नाभा

Daily Samvad
4 Min Read

डी.ए.पी. खाद की किल्लत नहीं, 1.97 लाख मीट्रिक टन पंजाब पहुँची। मोदी सरकार का किसानों के प्रति निर्दयी रवैया निंदनीय-रणदीप सिंह नाभा

डेली संवाद, नाभा
पंजाब के कृषि और किसान कल्याण और फूड प्रोसेसिंग विभागों के मंत्री स. रणदीप सिंह नाभा ने कहा है कि पंजाब सरकार, देश में कोयले के संकट के बावजूद पंजाब में ब्लैक आउट जैसी स्थिति पैदा नहीं होने देगी। आज नाभा में पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए स. रणदीप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री स. चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व अधीन पंजाब सरकार ने बिजली संकट के हल के लिए पुख़्ता इंतज़ाम किए हैं, जिस कारण पंजाब के ताप बिजली घरों के लिए कोयले की खेप की स्पैशल रेलगाड़ी बहुत जल्द पंजाब पहुँच रही है। उन्होंने आगे बताया कि पंजाब में डी.ए.पी खाद की भी कोई किल्लत नहीं आएगी और 1.97 लाख मीट्रिक टन पंजाब पहुंच रही है।

कैबिनेट मंत्री बनने के बाद नाभा के लोगों के साथ किए वादे के मुताबिक आज फिर नाभा पहुँचे स. रणदीप सिंह नाभा अपने स्वर्गीय पिता और पूर्व मंत्री स. गुरदर्शन सिंह की नाभा-पटियाला बाइपास के नज़दीक स्थित स्मारक में नतमस्तक हुए, जहाँ उन्होंने पंजाब के लोगों की निरंतर निस्वार्थ सेवा करने का प्रण दोहराया है।

नाभा रियासत का सिख इतिहास में प्रसिद्ध स्थान

स. नाभा ने अमलोह हलके के साथ-साथ नाभा हलके के विकास के प्रति भी अपनी वचनबद्धता दोहराते हुए कहा कि नाभा रियासत का सिख इतिहास में प्रसिद्ध स्थान है, परंतु यहाँ के निवासियों और नाभा शहर को बनता स्थान नहीं मिल सका, जिसके लिए वह नाभा को जि़ला बनवाने की लोगों की माँग को पूरा करने के लिए यह माँग सरकार तक ज़रूर पहुँचाएंगे।

इस मौके पर पत्रकारों के साथ अनौपचारिक बातचीत करते हुए स. रणदीप सिंह ने केंद्र की मोदी सरकार द्वारा किसानों के प्रति अपनाए गए निर्दयी रवैए की ज़ोरदार ढंग से निंदा की। उन्होंने कहा कि लखीमपुर खीरी में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने भाजपा समेत केंद्र और यू.पी. की सरकार के माथे पर कलंक लगाया है। उन्होंने माँग की कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री को बरख़ास्त करके दोषियों को सलाखों के पीछे भेजना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों का रोष अपने आप उठा इंकलाब, मोदी सरकार के लिए एक चेतावनी है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लापरवाही बहुत भारी पड़ेगी।

स. रणदीप सिंह नाभा ने कहा कि देश में इस समय किसानी संकट भोग रही है और कोई वर्ग खुश नहीं इसलिए केंद्र सरकार को तुरंत किसानों की माँगें मान लेनी चाहीए हैं। उन्होंने फिर दोहराया कि पंजाब सरकार मुख्यमंत्री स. चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व अधीन राज्य के किसानों की मुश्किलों के हल करेगी, जिसके लिए उन्होंने सख्त यत्न आरंभ किए हैं और इसके नतीजे बहुत जल्द किसानों के सामने होंगे।

पंजाब के साथ केंद्र सरकार ने हमेशा ही धक्का किया

एक सवाल के जवाब में स. रणदीप सिंह ने कहा कि पंजाब के साथ केंद्र सरकार ने हमेशा ही धक्का किया है, अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल की कीमतों के कम होने के बावजूद केंद्र ने जहाँ तेल की कीमतों में अथाह विस्तार किया, वहीं कुछ बड़े घरानों को लाभ पहुँचाने के लिए काले कानूनों की वापसी को लेकर धरने पर बैठे किसानों को भी आँखों से अदृश किया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस हाईकमान ने लखीमपुर खीरी मामले पर किसानों और पीडि़तों का दुख साझा किया है जबकि प्रियंका गांधी समेत पंजाब कांग्रेस के नेताओं और मंत्रियों की तो गिरफ़्तारी भी हुई है। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब सरकार ने लखीमपुर खीरी के पीडि़तों के लिए भी 50-50 लाख रुपए देने का ऐलान किया है।

Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *