पंजाब पुलिस के ASI ने बेवजह रेहड़ी वाले को पीटा, CCTV फुटेज वायरल

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 202 शब्द|📅 09 Oct 2021

पंजाब पुलिस के ASI ने बेवजह रेहड़ी वाले को पीटा, CCTV फुटेज वायरल

डेली संवाद, बठिंडा
बटिंडा में एक सहायक सब इंस्पेक्टर (ASI) ने सड़क किनारे रेहड़ी लगाकर खड़े व्यक्ति की पिटाई कर दी। यह करतूत वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। हालांकि अभी तक पुलिस अफसरों ने कानून के उलट काम करने वाले पुलिस कर्मी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। मामला भट्‌टी रोड पर सामने आया।

पुलिस के मुताबिक, यहां रेहड़ी लगाने की वजह से ट्रैफिक बाधित होता था। कई बार रेहड़ी वाले को समझाया गया था कि वे यहां रेहड़ी न लगाएं। इसके बावजूद वे नहीं माने तो एएसआई सरकारी गाड़ी में वहां पहुंचा। रेहड़ी वाले को देखते ही उसका पारा चढ़ गया। उसने उतरकर रेहड़ी वाले को कुछ नहीं कहा और सीधे थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद वह अपनी गाड़ी में बैठकर चला गया।

बठिंडा के थाना सिविल लाइन के एसएचओ रविंदर सिंह ने इतना जरूर कहा कि उसे समझाकर हटा सकते थे, लेकिन थप्पड़ मारना ठीक नहीं है। अफसर भी मानते हैं कि अगर रेहड़ी वाला नहीं मान रहा था तो उसकी रेहड़ी जब्त की जा सकती थी। पुलिस उसके खिलाफ ट्रैफिक बाधित करने का केस भी दर्ज कर सकती थी।

सुखबीर बादल ने श्री देवी तालाब मंदिर में माथा टेका, किसानों के मुद्दे पर क्या बोले

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *