डेली संवाद, गोपेश्वर
भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति गोपेश्वर में आज शाम 7 बजे से प्रदेश पदाधिकारी बैठक हुई। बैठक भाजपा के संगठन महामंत्री अजेय जी, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार और भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष कुन्दन लटवाल विशेष तौर पर उपस्थित हुए।
भाजपा के महामंत्री संगठन अजेय जी ने युवा मोर्चा के सभी जिलों के प्रभारियों से जिलों में चल रहे युवा मोर्चा के कार्यकर्मो की जानकारी ली। इस दौरान भाजपा की मेंबरशिप समेत कई मुद्दों पर युवा मोर्चा के पदाधिकारियों से चर्चा की गई।
भाजपा नेताओं ने कहा कि वर्करों को घर-घर जाकर सरकार की स्कीमों का ब्यौरा बताना चाहिए। लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं जाननी चाहिए। जिससे आने वाले चुनाव में हम कमियों को दूर कर सकें।