लुधियाना समेत तीन जिलों में चल रही 13 अवैध निजी बसें ज़ब्त, परिवहन मंत्री राजा बोले – सभी टैक्स चोर जाएंगे जेल

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 177 शब्द|📅 11 Oct 2021

लुधियाना समेत तीन जिलों में चल रही 13 अवैध निजी बसें ज़ब्त, परिवहन मंत्री राजा बोले - सभी टैक्स चोर जाएंगे जेल

डेली संवाद, चंडीगढ़
परिवहन विभाग द्वारा आज फरीदकोट, लुधियाना और पटियाला जिलों में 13 और अनधिकृत निजी बसें ज़ब्त की गई हैं। परिवहन मंत्री श्री अमरिन्दर सिंह राजा वडि़ंग के आदेशों की पालना करते हुए आज परिवहन विभाग के अधिकारियों द्वारा नियमों का उल्लंघन करने पर न्यू दीप की 5 बसें और ऑर्बिट, ट्रैवल प्वाइंट, आर.एस. यादव, लिबड़ा, नागपाल, डब्बवाली, गुरू नानक और नॉरदन की एक-एक बस को ज़ब्त कर लिया गया है।

इस दौरान परिवहन मंत्री श्री अमरिन्दर सिंह राजा वडि़ंग ने कहा कि यह चैकिंग मुहिम तब तक जारी रहेगी जब तक गैर-कानूनी ढंग से चलने वाली हरेक बस सडक़ों से उतर नहीं जाती। उन्होंने कहा कि राज्य के परिवहन क्षेत्र को पटरी पर लाने के लिए ही टैक्स चोरी करने वाले निजी बस ऑपरेटरों पर नकेल कसने के सख़्त निर्देश जारी किए गए हैं।

मंत्री ने टैक्स चोरी करने वाले निजी बस ऑपरेटरों को सचेत किया कि वह अपना बनता टैक्स जल्द से जल्द भर दें और वाहन के कागज़ात पूरे कर लें, उन्होंने कहा कि किसी भी टैक्स चोर को बख्शा नहीं जाएगा।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *