जालंधर में नेशनल हाईवे जाम, किसानों ने PAP चौक पर दिया धरना, प्रदर्शन शुरू, अभी इन रास्तों पर बिल्कुल न जाएं, नहीं तो जाम में फंसेंगे

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 202 शब्द|📅 11 Oct 2021

 

जालंधर में नेशनल हाईवे जाम, किसानों ने PAP चौक पर दिया धरना, प्रदर्शन शुरू, अभी इन रास्तों पर बिल्कुल न जाएं, नहीं तो जाम में फंसेंगे

रजनीश शुक्ला
डेली संवाद, जालंधर
पंजाब में पैदा हुए बिजली संकट से किसानों ने बड़ा ऐलान किया है। भारतीय किसान यूनियन (राजेवाल) ने जालंधर-दिल्ली नेशनल हाईवे जाम करने का ऐलान किया है। किसानों ने PAP चौक पर प्रदर्शन करेंगे और जाम करेंगे। बड़ी संख्या में किसान पहुंचने लगे हैं। इससे जालंधर से अमृतसर और लुधियाना की तरफ आवाजाही बंद रहेगी।

किसानों का कहना है कि जब तक पंजाब सरकार या बड़े अफसर कोई ठोस हल नहीं निकालते, उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। BKU (राजेवाल) के जिला प्रधान मनदीप समरा, मुख्य प्रवक्ता जत्थेदार कश्मीर सिंह जंडियाला और जिला यूथ प्रधान अमरजोत सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार किसानों को पर्याप्त बिजली उपलब्ध नहीं करवा रही है। जिसकी वजह से किसानों को फसल की बिजाई में दिक्कत हो रही है।

इन रास्तों पर होगा किसानों का प्रदर्शन

किसानों के जाम की वजह से जालंधर से लुधियाना, राजपुरा, अंबाला, पानीपत और दिल्ली जाने का सीधा रास्ता बंद होगा। इसी तरह लुधियाना से सीधे हाईवे के जरिए जालंधर, अमृतसर जाने वालों का रास्ता बंद है। जालंधर से हाईवे के रास्ते चंडीगढ़ से भी लोग आ-जा नहीं सकते। वहीं, PAP चौक के पास प्रदर्शन शुरू होते ही जालंधर से अमृतसर, पठानकोट के रास्ते भी बंद हो जाएंगे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *