डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आज अहम फैसला लेते हुए पंजाब के चीफ विजिलेंस अफसर (पुलिस विभाग) में एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस ईश्वर सिंह की नियुक्ति की है।
अभी तक गौरव यादव पुलिस विभाग के चीफ विजिलेंस अफसर के पद पर तैनात थे। बताया जा रहा है कि गौरव यादव पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के खास थे इसलिए उन्हें मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने हटा दिया।