राष्ट्रीय सुरक्षा पर कभी भी धर्म की राजनीति नहीं करनी चाहिए, राष्ट्र सबसे पहले आता है: अश्विनी शर्मा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 332 शब्द|📅 14 Oct 2021

राष्ट्रीय सुरक्षा पर कभी भी धर्म की राजनीति नहीं करनी चाहिए, राष्ट्र सबसे पहले आता है: अश्विनी शर्मा

डेली संवाद, चंडीगढ़
सीमा सुरक्षा बल (बी.एस.एफ.) को 50 किलोमीटर का दायरा देने के केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ प्रचार करने की कोशिश कर रहे राजनीतिक दलों की कड़ी निंदा करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने विपक्षी दलों को अपने नीच स्वार्थ के घटिया राजनीति करने के लिए जमकर फटकार लगाई, जिसमें राष्ट्र और राष्ट्रीयता को पीछे रखा गया है।

भाजपा पार्टी मुख्यालय में मीडिया से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि ड्रोन की घटनाएं, टिफिन बम और नशीले पदार्थों की तस्करी की घटनाओं में पिछले कुछ समय में पाकिस्तानी तस्करों द्वारा भारी वृद्धि की गई है और पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब एक सीमावर्ती राज्य होने के कारण पाकिस्तान द्वारा निशाना बनाए जाने के बारे में बार-बार आगाह किया था। अफगानिस्तान में तालिबान भारत के मित्र नहीं हैं।

राजनेताओं को ऐसी ओछी व नीच राजनीति से बचना चाहिए

अश्विनी शर्मा ने खेद व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने केंद्र सरकार के इस निर्णय को गलत बताया है। चन्नी खुद प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से मिलने तथा उन्हें राज्य में गंभीर सुरक्षा स्थिति के बारे में जानकारी देने के लिए खुद यात्रा कर जा पहुंचे। शर्मा ने कहा कि अब सभी सीमावर्ती राज्य इस अधिसूचना के तहत आ गए हैं, क्योंकि राष्ट्रीय सुरक्षा देश के अस्तित्व के लिए सबसे महत्वपूर्ण है। शर्मा ने कहा कि राजनेताओं को ऐसी ओछी व नीच राजनीति से बचना चाहिए।

अश्वनी शर्मा ने का कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा बनाने पर विपक्ष नैतिक अधिकार खो देता है। राष्ट्रीयता प्राथमिक चिंता होनी चाहिए ना कि राज्य में चुनाव जीतना। शर्मा ने सभी विपक्षी नेताओं से अनुरोध किया कि वे इस बात को ध्यान रखें कि पंजाब में बट्टे काले दौर नेब काफी खून बह चुका है और पंजाब जबरदस्त उथल-पुथल से गुजर चुका है। उन्होंने कहा कि हम पंजाब सहित सारे देश में शांति, सद्भाव और समृद्धि चाहते हैं।

PUNJAB की सियासत में भूचाल ला रहा है NAVJOT SIDHU का यह VIDEO, देखें

https://youtu.be/6SkudZ25-aw

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *