विजयदशमी के पर्व पर डिप्स के विद्यार्थियों ने किया रामलीला का मंचन

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 210 शब्द|📅 14 Oct 2021

विजयदशमी के पर्व पर डिप्स के विद्यार्थियों ने किया रामलीला का मंचन

डेली संवाद, जालंधर
डिप्स स्कूल लक्खन के पड्डे में दशहरे का पर्व पूरे उल्लास के साथ मनाया गया। राम, लक्ष्मण, हनुमान, रावण आदि के रूप मे तैयार होकर पहुंचे प्री प्राइमरी विंग के बच्चों ने रामलीला का मंचन किया। प्रोग्राम की शुरुआत पर बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम पेश किया गया। टीचर्स ने बच्चों को विजयदशमी से जुड़े तथ्य और इतिहास के बारे में जानकारी देते हुए हमारी सभ्यता और संस्कृति से अवगत कराया।

प्रिंसिपल सुषमा शर्मा ने विद्यार्थियों को कहा कि हमें अपने भीतर मौजूद बुराईयों को खत्म करके एक अच्छा इंसान बनना चाहिए। हम अपनी मेहनत से अपने हर सपने को पूरा कर सकते है लेकिन उन सपनों को पूरा करने का फायदा तभी है जब हम एक अच्छे इंसान बने। दशहरे के पर्व से हमें शिक्षा मिलती है कि बुराई चाहे कितनी भी शक्तिशाली क्यों न हो, लेकिन अच्छाई के सामने हमेशा हारती है।

डिप्स चेन के एमडी सरदार तरविंदर सिंह, सीएओ रमनीक सिंह और सीईओ मोनिका मंडोत्रा ने सभी विद्यार्थियों और स्टाफ के सदस्यों को दशहरे की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रावण का अंहकार ही उसकी मौत का कारण बना था। इसलिए जीवन में अहंकार की कोई जगह नहीं होनी चाहिए।

PUNJAB की सियासत में भूचाल ला रहा है NAVJOT SIDHU का यह VIDEO, देखें

https://youtu.be/6SkudZ25-aw

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *