किसानों के धरना स्थल के मुख्य स्टेज के पीछे युवक की बर्बरता से हत्या, शव के दोनों हाथों को बैरिकेड से रस्सी से बांधकर लटकाया, निहंगों ने किया जमकर हंगामा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 322 शब्द|📅 15 Oct 2021

किसानों के धरना स्थल के मुख्य स्टेज के पीछे युवक की बर्बरता से हत्या, शव के दोनों हाथों को बैरिकेड से रस्सी से बांधकर लटकाया, निहंगों ने किया जमकर हंगामा

नई दिल्ली। हरियाणा के सोनीपत में कुंडली बॉर्डर पर युवक की बर्बर तरीके से हत्या कर दी गई। तीन कृषि कानूनों को रद्द कराने की मांग को लेकर चल रहे धरना स्थल की मुख्य स्टेज के पीछे बैरिकेड पर एक व्यक्ति का शव बंधा मिला है। उसकी नृशंस तरीके से पिटाई करने के साथ ही दाहिना हाथ काटकर मारा गया है। उसे घसीटा भी गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

व्यक्ति का दाहिना हाथ बाजू से काटकर शव के साथ ही बांधा गया है। व्यक्ति के दोनों हाथों को बैरिकेड से रस्सी से बांधकर लटकाया गया है। आरोप है कि धरना स्थल पर ही कुछ लोगों ने घटना को अंजाम दिया है। शव की पहचान नहीं हो सकी है। घटनास्थल पर हंगामा भी किया गया। पुलिस ने शव को सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया है। पुलिस मृतक की पहचान की कोशिश कर रही है।

निहंगों ने किया हंगामा

शुक्रवार सुबह कुंडली बॉर्डर पर संयुक्त किसान मोर्चा के मुख्य मंच के पीछे बैरिकेड पर एक व्यक्ति का शव लटका मिला। लोगों ने शव को देखकर पूरे मामले से पुलिस को अवगत कराया। कुंडली बॉर्डर पर हत्या की सूचना के बाद कुंडली थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां पर निहंगों ने हंगामा कर दिया।

शव को उतारने नहीं दिया जा रहा था। बाद में किसान नेताओं ने आकर शव को उतरवाया। शव को सामान्य अस्पताल में भेजा गया है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है। शव अर्धनग्न था और केवल सफेद पायजामा पहने था।

सोनीपत के डीएसपी हंसराज ने बताया कि थाना कुंडली में सूचना मिली कि जो किसान आंदोलन चल रहा है उसकी स्टेज के पास एक व्यक्ति के हाथ पैर काटकर लटकाया हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ की परन्तु अभी कुछ खुलासा नहीं हो पाया है। अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज़ की गई। जांच जारी है।

दिल्ली में इस्तीफे को लेकर नवजोत सिद्धू ने कही बड़ी बात, देखें Live

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *