मुख्यमंत्री चन्नी अपनी कुर्सी बचाने के लिए पंजाब के हितों से समझौता कर रहे: सुखबीर सिंह बादल

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 498 शब्द|📅 16 Oct 2021

मुख्यमंत्री चन्नी अपनी कुर्सी बचाने के लिए पंजाब के हितों से समझौता कर रहे: सुखबीर सिंह बादल

डेली संवाद, लुधियाना
शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने आज कहा कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी अपनी कुर्सी बचाने और अगले तीन महीने तक सत्ता बरकरार रखने के लिए राज्य के हितों से समझौता कर रहे हैं। यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए अकाली दल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने राज्य में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के अधिकार क्षेत्र में बढ़ोतरी पर सहमति जताते हुए राज्य के हितों को केंद्र के हाथों बेचकर बहुत बड़ा गुनाह किया है। इसका प्रभावी अर्थ यह है कि केंद्रीय बलों के पास आधे राज्य की पुलिस की शक्तियां हो जाएंगी।

सुखबीर बादल ने कहा कि मुख्यमंत्री चन्नी फोटो सेशन में लगे रहने के बजाय केंद्र सरकार द्वारा पंजाब के साथ किए गए अन्याय पर निर्णायक कार्रवाई करने के लिए पंजाबी आपकी तरफ देख रहे हैं। पंजाबियों का यह भी कहना है कि आप अनुसूचित जाति समुदाय, विशेष रूप से अनुसूचित जाति के छात्रों के बारे आपके कैबिनेट साथी- साधु सिंह धर्मसोत द्वारा की गई गल्तियों को सही करें।

कैबिनेट मंत्री के रूप में कमजोर वर्गों के कल्याण

बादल ने फटकार लगाते हुए कहा कि आपने पहले कैबिनेट मंत्री के रूप में कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए कभी आवाज नही उठाई। ‘बीपीएल परिवारों के लाखों नीले कार्ड रदद कर दिए गए, लेकिन आपने कभी भी उनके समर्थन में आवाज नही उठाई। अब भी आप कमजोर वर्गों से छीने गए लाभों को बहाल करने का कोई प्रयास नही कर रहे हैं’’।

इस बात पर जोर देते हुए कि चन्नी एक अप्रभावी मुख्यमंत्री साबित हो रहे हैं , सरदार बादल ने कहा कि ऐसा इसीलिए हुआ क्योंकि मुख्यमंत्री ने पंजाबियों की भावनाओं के अनुसार काम करने के बजाय गांधी परिवार से आदेश लिए। ‘‘ कांग्रेस की प्रदेश लीडरशीप ने यह किया क्योंकि उसने गांधी परिवार की इच्छाओं को स्वीकार किया और तत्कालीन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ तीनों खेती कानूनों को तैयार करने का समर्थन किया , जो अध्यादेशों को अंतिम रूप देने वाली कमेटी का मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह हिस्सा थे’’।

शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष ने कांग्रेस छोड़कर अकाली दल में शामिल हुए मार्केट कमेटी मोगा के चेयरमैन राजिंदर पाल सिंह गिल का भी गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होने उन्हे पार्टी में उचित सम्मान और जिम्मेदारी देने का भी आश्वासन दिया।

महिला मुख्यिा को 2000 रूपये प्रतिमाह

इस बीच अकाली दल अध्यक्ष ने एक विशाल रोड शो में भाग लेने के अलावा यहां अपनी यात्रा के दौरान विभिन्न वर्गों से बातचीत की। उन्होने नौजवानों , डाॅक्टरों , उद्योगपत्तियों , व्यापारियों और अन्य पेशेवरों से मुलाकात की और पंजाब के लिए अपना विजन उनके सामने पेश किया। उन्होने बाल्मीकि समुदाय के साथ बातचीत की , जिसमें उन्होने समाज के सभी वर्गों का विकास सुनिश्चित करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

उन्होंने यह भी वादा किया कि सभी बेघर अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्ग के सदस्यों को पांच पांच लाख घर दिए जाएंगे। उन्होने कहा कि इसी तरह बीपीएल परिवारों की महिला मुख्यिा को 2000 रूपये प्रतिमाह दिए जाएंगें और सभी बिजली उपभोक्ताओं को 400यूनिट प्रतिमाह मुफ्त बिजली दी जाएगी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *