अवैध हथियारों की सप्लाई के अंतरराज्यीय रैकेट का पर्दाफाश, 2 व्यक्ति गिरफ्तार

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 344 शब्द|📅 16 Oct 2021

अवैध हथियारों की सप्लाई के अंतरराज्यीय रैकेट का पर्दाफाश, 2 व्यक्ति गिरफ्तार

डेली संवाद, चंडीगढ़/संगरूर
संगरूर जि़ला पुलिस ने आज अवैध हथियारों की सप्लाई के अंतरराज्यीय रैकेट का पर्दाफाश करते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ़्तार करके उनसे दो देसी हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। गिरफ़्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान पवन कुमार निवासी जि़ला अलीगढ़ (यूपी) और कुलविन्दर सिंह निवासी करईवाला जि़ला श्री मुक्तसर साहिब के तौर पर हुई है।

एस.एस.पी. संगरूर स्वपन शर्मा ने प्रैस बयान में बताया कि जि़ला संगरूर और आस-पास के इलाकों में अवैध हथियारों की सप्लाई की घटनाएँ बढऩे के बाद डीएसपी योगेश कुमार, इंस्पेक्टर दीपिन्दर सिंह इंचार्ज अपराध शाखा के नेतृत्व में एक विशेष जाँच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया।

एसआईटी इस अंतरराज्यीय रैकेट का पर्दाफाश करने में कामयाब रही

उन्होंने बताया कि एक महीने की जाँच के दौरान एसआईटी इस अंतरराज्यीय रैकेट का पर्दाफाश करने में कामयाब रही। उन्होंने कहा कि पवन द्वारा किया गया यह दौरा पंजाब में किए गए कई दौरों में से एक था, जिसके दौरान उसको गिरफ़्तार कर लिया गया। बताने योग्य है कि इससे पहले पवन ने अमृतसर और तरन तारन के क्षेत्र में कई हथियार सप्लाई किए हैं।

अधिक जानकारी देते हुए एसएसपी ने बताया कि आरोपी पवन जि़ला अलीगढ़ (यूपी) के रहने वाले चंचल कुमार, जोकि फ़ौज में सेवा निभा रहा है और माओ में तैनात है, के इशारे पर काम कर रहा था। स्पष्ट रूप से चंचल कुमार मध्य प्रदेश के अवैध हथियार निर्माता के संपर्क में था और उसके कई साथी हैं, जो राज्य में असामाजिक तत्वों को देसी हथियार पहुँचाते हैं।

मध्य प्रदेश अवैध हथियारों के निर्माण का केंद्र बन गया

विशेष जाँच टीम ने खुलासा किया कि मध्य प्रदेश अवैध हथियारों के निर्माण का केंद्र बन गया है। पिछले मामलों की जाँच भी देसी हथियारों का केंद्र होने सम्बन्धी मध्य प्रदेश की ओर इशारा करती है। एसएसपी स्वपन शर्मा ने कहा कि आने वाले दिनों में बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद होने की संभावना है। जि़क्रयोग्य है कि पिछले छह महीनों में संगरूर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के अधीन 17 केस दर्ज किए गए हैं और 32 देसी हथियार बरामद किए गए हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *