पंजाब प्रेस क्लब के ‘स्वंभू प्रधान’ के खिलाफ DC से शिकायत, AGM में धक्केशाही को लेकर विवाद गरमाया

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 357 शब्द|📅 17 Oct 2021

पंजाब प्रेस क्लब के 'स्वंभू प्रधान' के खिलाफ DC से शिकायत, AGM में धक्केशाही को लेकर विवाद गरमाया

डेली संवाद, जालंधर
पंजाब प्रेस क्लब के स्वंभू प्रधान को लेकर पत्रकारों ने डिप्टी कमिश्वर घनश्याम थोरी से शिकायत की है। पत्रकारों ने शिकायत करते हुए कहा है कि पंजाब प्रेस क्लब की एनुअल जनरल मीटिंग AGM में धक्केशाही की गई और गैर संवैधानिक तरीके से प्रधान चुना गया। पत्रकारों ने डीसी से मांग की है कि इस एजीएम की पूरी वीडियो और तस्वीरों की जांच की जाए और प्रधानगी की नियुक्ति को रद्द किया जाए।

पंजाब प्रेस क्लब की AGM में मनमाने तरीके से प्रधान चुने जाने के गैर संवैधानिक बताते हुए पत्रकार राजेश थापा और अन्य पत्रकारों ने डिप्टी कमिश्वर घनश्याम थोरी से शिकायत की है। राजेश थापा ने शिकायत में लिखा है कि प्रधान लखविंदर सिंह जौहल ने पंजाब प्रेस क्लब के संविधान को तार-तार कर दिया है।

पत्रकारों ने नारेबाजी शुरु की और इसे गैर संवैधानिक बताया

राजेश थापा ने कहा है कि लखविंदर सिंह जौहल ने पत्रकारों के भारी विरोध के बावजूद सतनाम मानक को प्रधान बनाने की घोषणा की। सतनाम मानक के प्रधान पद की घोषणा होते ही पत्रकारों ने नारेबाजी शुरु की और इसे गैर संवैधानिक बताया। इस दौरान लखविन्दर जौहल यह भूल गए कि सर्वसम्मति से प्रधान चुनने की सही क्या प्रक्रिया है।

डीसी को दिए शिकायत में पत्रकारों ने कहा है कि लखविंदर सिंह जौहल ने सर्वसम्मित से प्रधान चुनने की प्रक्रिया को अनदेखी किया और पुरानी बॉडी को भंग किए बगैर ही नई बाडी चुनने का ऐलान कर दिया। यही नहीं, लखविंदर सिंह जौहल ने नेगेटिव वोट में हाथ उठाने वालों की गिनती करना भी भूल गए।

पढ़ें डीसी को भेजा गया शिकायत पत्र

पंजाब प्रेस क्लब के 'स्वंभू प्रधान' के खिलाफ DC से शिकायत, AGM में धक्केशाही को लेकर विवाद गरमाया

इस मामले में अदालत जा रहे है

उधर, सतनाम मानक और लखविंदर जौहल का यही कहना है कि सब कुछ नियमों के मुताबिक हुआ है। डीसी को लिखे पत्र में राजेश थापा, रमेश गाबा समेत कई पत्रकारों ने कहा है कि एक तरफ चुनाव घोषित किये गए दूसरी तरफ AGM में जबरन प्रधान चुन लिया। यहां तक कि पुरानी टीम को रद्द भी नही किया और नए प्रधान के विरोध में उठे हाथ वाली वोट गिनी भी नही गयी। राजेश थापा का कहना है कि वो इस मामले में अदालत जा रहे है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *