देश भर में कल किसान करेंगे प्रदर्शन, रेल पटरियों पर चलेगा लंगर, रोकेंगे ट्रेन

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 291 शब्द|📅 17 Oct 2021

देश भर में कल किसान करेंगे प्रदर्शन, रेल पटरियों पर चलेगा लंगर, रोकेंगे ट्रेन

नई दिल्ली। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर कल यानि सोमवार को देश भर में किसानों द्वारा रेल रोका जाएगा। सोमवार को यदि आप रेल यात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो इसे 1 दिन के लिए टाल दें क्योंकि केंद्र सरकार की ओर पारित कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों ने रेल रोको आंदोलन शुरू करने की घोषणा कर दी है।

किसान रेलवे ट्रैक पर धरना प्रदर्शन कर ट्रेन ट्रैफिक बाधित करेंगे। रेल अंदोलन के चलते लुधियाना, दिल्ली तथा जम्मू की तरफ जाने वाली ट्रेनें प्रभावित होंगी। किसानों ने जालंधर में तीन स्थानों- काला बकरा रेलवे स्टेशन, दकोहा फाटक और धन्नोवाली रोड पर ट्रैक पर धरना देने की योजना बनाई है।

सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक किसान रेलवे ट्रैक पर धरना देंगे

संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि किसान लगभग एक साल से कृषि सुधार कानून रद करने की मांग व अन्य मुद्दों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। मामले को लेकर सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। संयुक्त किसान मोर्चा ने सोमवार को रेल रोको आंदोलन की घोषणा की है। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक किसान रेलवे ट्रैक पर धरना देंगे और रेल रोकेंगे। दोआबा किसान संघर्ष कमेटी की ओर से काला बकरा रेलवे स्टेशन पर धरना प्रदर्शन कर रेलवे ट्रैक रोका जाएगा।

भारतीय किसान यूनियन (राजेवाल) के जिला प्रधान मनदीप सिंह समरा, मुख्य प्रवक्ता जत्थेदार कश्मीर सिंह जंडियाला तथा जिला यूथ प्रधान अमरजोत सिंह ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसान जालंधर के दकोहा फाटक के पास ट्रेनें रोकेंगे। उन्होंने कहा कि तीनों कृषि सुधार बिल रद करने, एमएसपी का अलग कानून बनाने, बिजली एक्ट 2020 और प्रदूषण वाला कानून रद करना उनकी मुख्य मांगें हैं।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *