जालंधर में SAI OVERSEAS के दफ्तरों और मालिकों के घरों में इनकम टैक्स की छापेमारी, जम्मू-कश्मीर से छापेमारी का कनेक्शन, मौके पर JK POLICE भी पहुंची

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 168 शब्द|📅 18 Oct 2021

जालंधर में SAI OVERSEAS के दफ्तरों और मालिकों के घरों में इनकम टैक्स की छापेमारी, जम्मू-कश्मीर से छापेमारी का कनेक्शन, मौके पर JK POLICE भी पहुंची

रजनीश शुक्ला
डेली संवाद, जालंधर
पंजाब के जालंधर में ठग और धोखेबाज ट्रेवल एजैंटों के खिलाफ पुलिस समेत कई सरकारी एजैंसियां छापेमारी और कार्रवाई करती रहती हैं, लेकिन इनका धंधा बदस्तूर जारी रहता है। आज सुबह जालंधर में  बस स्टैंड के पास सहोता काम्प्लेक्स में स्थित SAI OVERSEAS के दफ्तर व मालिक के घरेलू ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापेमारी की है।

जानकारी के मुताबिक इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के अधिकारियों की टीम जम्मू-कश्मीर नम्बर की 4 गाड़ियों में सवार होकर SAI OVERSEAS के संस्थानों पर छापेमारी करने पहुंचे। अधिकारियों के साथ जम्मू-कश्मीर पुलिस व जालंधर पुलिस की टीम भी शामिल है। यह कार्रवाई उस आडियो क्लिप से जोड़कर की जा रही है, जिसमें कुछ महीने पहले फंड के बारे में बातचीत हुई थी।

आपको बता दें कि कुछ महीने पहले उक्त इमीग्रेशन एजेंट का UK व USA भेजने के नाम पर खुद ही फंड शो करवाने को लेकर एक ऑडियो क्लिप वायरल हुई थी। उधर, छापेमारी के बाद जालंधर के कई संस्थानों के मालिकों की हवा खराब है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *