इनोसैंट हार्टस ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस में ‘पावर ऑफ पाजिटिव लिविंग’ पर सैमीनार का आयोजन

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 300 शब्द|📅 18 Oct 2021

इनोसैंट हार्टस ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस में ‘पावर ऑफ पाजिटिव लिविंग’ पर सैमीनार का आयोजन

डेली संवाद, जालंधर
छात्रों में आशावादी मानसिकता को बनाए रखने के लिए, इनोसैंट हार्टस ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस ने ‘पावर आफ पाजिटिव लिविंग’ विषय पर एक सैमीनार का आयोजन किया। मिस मनदीप कौर (सी ई ओ, सिंबा क्वार्टका) सैमीनार में रिसोर्स पर्सन के रूप में उपस्थित हुई। सैमीनार की शुरुआत मिस अनुराधा (असिस्टेंट प्रोफैसर, मैनेजमैंट विभाग) द्वारा अतिथि वक्ता के स्वागत भाषण से हुई।

मिस मनदीप कौर ने बहुत ही प्रेरक उद्धरण के साथ सत्र की शुरुआत की और कहा कि ‘जब कोई आपके साथ नहीं होता, तब भी आप स्वयं अपने साथ होते हैं’, इस उद्धरण ने सभी को जीवन की कठिनाइयों को हल करने के लिए अपनी आंतरिक शक्ति को पहचानने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने छात्रों को जीवन के लक्ष्य को सही तरीके से प्राप्त करने के लिए लगातार कड़ी मेहनत करने और धैर्य बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

इनोसैंट हार्टस ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस में ‘पावर ऑफ पाजिटिव लिविंग’ पर सैमीनार का आयोजन

रिसोर्स पर्सन ने छात्रों के साथ जीवन की हर स्थिति में सकारात्मक बने रहने के लिए कुछ सुझाव भी साझा किए और कहा कि कभी भी किसी को अपनी आंतरिक शांति को नष्ट करने की अनुमति न दें। उन्होंने छात्रों को अपनी आंतरिक सुंदरता पर ध्यान केंद्रित करने और जीवन में सकारात्मकता को आकर्षित करने के लिए कृतज्ञता की आदत अपनाने पर काोर दिया। उन्होंने मनुष्य के जीवन में शिक्षा की भूमिका बताते हुए सत्र का समापन किया और कहा कि शिक्षा ही एकमात्र तरीका है जो मानव जीवन को बदल सकता है।

डा. शैलेश त्रिपाठी (ग्रुप डायरैक्टर, इनोसैंट हार्टस ग्रुप) ने छात्रों के साथ अपने जीवन के मूल्यवान अनुभवों को साझा करने के लिए अतिथि वक्ता का धन्यवाद किया और कहा कि केवल सकारात्मक सोच ही छात्रों को जीवन में जोखिम लेने और अपने विशिष्ट को प्राप्त करने के लिए सशक्त बना सकती है।

जरा बचके! यहां बीच सड़क पर POLICE ही लूटती है। देखें 

https://youtu.be/vTVIp5Alj-s

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *