डेली संवाद, चंडीगढ़
शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने विधानसभा चुनाव 2022 के लिए पार्टी के 4 और आधिकारिक उम्मीदवारों की घोषणा की है। पार्टी की कोर कमेटी के सदस्य और पूर्व मंत्री बलदेव सिंह मान को विधानसबा हलका सुनाम से प्रत्याशी घोषित किया गया है।
इसी तरह सुखबीर बादल ने एसजीपीसी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व मंत्री गोबिंद सिंह लोंगोवाल को लेहरागागा से प्रत्याशी घोषत किया। पटियाला (शहरी) विधानसभा क्षेत्र से हरपाल जुनेजा और हरदेव सिंह मेघ गोबिंदगढ़ को बलुआना (आरक्षित) से पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है।
यह जानकारी पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने दिया। उन्होंने कहा कि अकाली दल ने अब तक 74 उम्मीदवारों की घोषणा की है, जिसमें आज चार की घोषणा की गई है।
जरा बचके! यहां बीच सड़क पर POLICE ही लूटती है। देखें
https://youtu.be/vTVIp5Alj-s