गाखल ब्रदर्स का बड़ा प्रयास, शहीद कुलविंदर सिंह गाखल को समर्पित गांव में करोड़ों रुपए से बनाया हरा-भरा सुंदर पार्क, कैबिनेट मंत्री परगट सिंह 24 को करेंगे उद्घाटन

Daily Samvad
3 Min Read

पं. भागीरथ भूषण पाण्डेय
संपादक (धर्म), डेली संवाद, जालंधर

जालंधर के गांव गाखल को एक और बड़ी सौगात मिलने जा रही है। यह सौगात गाखल ग्रुप के भाईयों की देन होगी। गाखल ग्रुप के भाईयों ने गांव में शहीद कुलविंदर सिंह गाखल की याद में करोड़ों रुपए खर्च कर एक बेहतर पार्क बनवाया है। इसमें न केवल सैर करने के लिए बल्कि बच्चों के खेलने-कूदने और झूले का विशेष प्रबंध होगा।

पर्यावरण प्रेमी गाखल ब्रदर्स अमोलक सिंह  गाखल, पलविंदर सिंह गाखल और इकलाब सिंह गाखल ने एक गांव वासियों के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर हरा-भरा सुंदर पार्क बनवाया है। शहीद कुलविंदर सिंह गाखल की याद में करोड़ों रुपए खर्च कर बनाए गए इस पार्क का उद्घाटन 24 अक्टूबर को खेल एवं शिक्षा मंत्री परगट सिंह करेंगे।

कैबिनेट मंत्री परगट सिंह मुख्य अतिथि होंगे

गाखल ब्रदर्स अमोलक सिंह  गाखल, पलविंदर सिंह गाखल और इकलाब सिंह गाखल ने बताया कि 24 अक्टूबर को होने वाले उद्घाटन समारोह में कैबिनेट मंत्री परगट सिंह मुख्य अतिथि होंगे। इसके साथ ही जिले व सूबे के तमाम धार्मिक, राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के लोग मौजूद रहेंगे।

 

गाखल ब्रदर्स अमोलक सिंह  गाखल, पलविंदर सिंह गाखल और इकलाब सिंह गाखल ने बताया कि कैबिनेट मंत्री परगट सिंह द्वारा इस पार्क का उद्घाटन सवेरे 11:30 होगा। इस अवसर पर जालंधर के सांसद संतोष सिंह चौधरी, विधायक चौधरी सुरेंद्र सिंह, विधायक सुशील रिंकू, डेली संवाद के ग्रुप एडिटर महाबीर सेठ, डेली संवाद के संपादक (धर्म) पं. भागीरथ भूषण पाण्डेय, सुखपाल सिंह खैरा, एडीजीपी अस्थाना भी विशेष तौर पर मौजूद रहेंगे।

गांव में हरा-भरा सुंदर पार्क

अमोलक सिंह गाखल ने बताया कि शहीद कुलविंदर सिंह गाखल की याद में बनाया गया यह पार्क आधुनिक सुविधाओं से लैस है। आधुनिक तकनीकी के साथ करोड़ों रुपए की लागत से इस पार्क को बनाया गया है। इस पार्क में लोगों के सैर करने के लिए वाकिंग पाथ है। इसके साथ ही बैठने के लिए बैंच और कुर्सियों की व्यवस्था की गई है। बच्चों के लिए झूले लगाए गए हैं। पार्क में तरह-तरह के सुगंधित फूल और हरियाली लोगों को मन मोह लेगी।

जरा बचके! यहां बीच सड़क पर POLICE ही लूटती है। देखें 

https://youtu.be/vTVIp5Alj-s





728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *