कांग्रेस की महिला MLA ने दारू पार्टी की बेतुकी बात, कहा-  ‘थोड़ी सी ही तो पी है, क्या हुआ..सबके बच्चे पीते हैं’

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 221 शब्द|📅 19 Oct 2021

 

कांग्रेस की महिला MLA ने दारू पार्टी की बेतुकी बात, कहा-  'थोड़ी सी ही तो पी है, क्या हुआ..सबके बच्चे पीते हैं'

जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर में एक महिला विधायक के रिश्तेदार का शराब पीकर गाड़ी चलाने के कारण चालान कट गया। जब यह बात विधायक तक पहुंची तो उन्होंने पुलिस को फोनकर उसे छोड़ने की बात कही। पुलिसकर्मी नहीं माने तो वह अपने पति के साथ थाने पहुंच गईं और बोलीं- सबके बच्चे पीते हैं, क्या हुआ इसने भी थोड़ी पी ली तो? इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसके बाद कई तरह के सवाल उठने लगे हैं।

मामला जोधपुर के रातानाड़ा थाना इलाके का है। शेरगढ़ से कांग्रेस विधायक मीना कंवर के रिश्तेदार का देर रात शराब पीकर गाड़ी चलाने के कारण चालान कट गया, पुलिस उसे अपने साथ थाने ले आई। जब यह बात महिला विधायक को पता चली तो पहले तो उनके पति ने पुलिस को फोन कर रिश्तेदार को छोड़ने को कहा, लेकिन पुलिसकर्मियों ने मना कर दिया।

थाने में जमीन पर बैठ गईं विधायक

पुलिस के मना करने पर विधायक मीना कंवर अपने पति के साथ सीधे थाने पहुंच गईं और अपना परिचय दिया। इसके बाद भी पुलिस ने रिश्तेदार को नहीं छोड़ा तो वह जमीन पर ही बैठ गईं। पुलिस ने इसका पूरा वीडियो बना लिया। बताया जा रहा है कि वीडियो को लेकर भी उन्होंने पुलिसकर्मियों को धमकी दी।

जरा बचके! यहां बीच सड़क पर POLICE ही लूटती है। देखें 

https://youtu.be/vTVIp5Alj-s

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *