जालंधर में कई ट्रैवल एजैंटों पर शिकंजा, शुरूआत SAI OVERSEAS से, कुछ एजैंट विदेश भागे, 200 छात्रों के साथ करोड़ों के फंड का फर्जीवाड़ा, 24 घंटे से छापेमारी जारी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 210 शब्द|📅 19 Oct 2021

जालंधर में कई ट्रैवल एजैंटों पर शिकंजा, शुरूआत SAI OVERSEAS से, कुछ एजैंट विदेश भागे, 200 छात्रों के साथ करोड़ों के फंड का फर्जीवाड़ा, 24 घंटे से छापेमारी जारी

डेली संवाद, जालंधर
पंजाब में विदेश भेजने के नाम पर ठगों का सबसे बड़ा अड्डा बना जालंधर के कई ट्रेवल एजैंट विदेश भागने की फिराक में है। कहा जा रहा है कि साई ओवरसीज का मालिक करोड़ों रुपए की ठगी करने के बाद विदेश भाग चुका है। उसके दफ्तरों में इनकम टैक्स विभाग की टीम की छापेमारी दूसरे दिन भी जारी है। बताया जा रहा है कि करीब 200 छात्रों के नाम पर फर्जी एफडी और फंड दिखाए गए हैं।

जालंधर में साई ओवरसीज के दफ्तर में दूसरे दिन भी छापेमारी जारी है। इनकम टैक्स की टीम लगाकार 24 घंटे से सर्च कर रही है। बताया जा रहा है कि इस सर्चिंग में कई तरह के दस्तावेज बरामद हुए हैं। फिलहाल विभाग की टीम अभी कुछ भी बताने से परहेज कर रही है। दूसरी तरफ इस छापेमारी से कई ट्रैवल एजैंटों के शटर डाउन हो गए हैं।

कहा जा रहा है कि कई ट्रैवल एजेंटों ने इस तरह का फर्जीवाड़ा किया है। जिससे इनकम टैक्स विभाग की इन ट्रैवल एजैंटों पर सीधी नजर है। साई ओवरसीज के बाद कुछ अन्य ट्रैवल एजैंटों पर शिकंजा कसा जा सकता है। फिलहाल कुछ ट्रैवल एजैंट देश छोड़ने की फिराक में है।

जरा बचके! यहां बीच सड़क पर POLICE ही लूटती है। देखें 

https://youtu.be/vTVIp5Alj-s

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *