पंजाब: विकास कार्यों के सवाल पर कांग्रेसी MLA को आया गुस्सा, युवक को जमकर पीटा, देखें VIDEO

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 226 शब्द|📅 20 Oct 2021

पंजाब: विकास कार्यों के सवाल पर कांग्रेसी MLA को आया गुस्सा, युवक को जमकर पीटा, देखें VIDEO

पठानकोट: पठानकोट (Pathankot) के भोआ इलाके (Bhoa Vidhan Sabha constituency) के विधायक जोगिंदर पाल (MLA Joginder Pal) ने एक बार फिर से पंजाब की राजनीति में बवाल मचा दिया है. इस बार उन्होंने ऐसा कुछ कर दिया है जिसके चलते पंजाब में कांग्रेस सरकार पर सवाल उठने लगे हैं।

दरअसल, एक सभा के दौरान एक शख्स ने जोगिंदर पाल सिंह से सवाल पूछ लिया जिसे सुन वो आग बबूला हो गए. उन्होंने भरी सभा में युवक की पिटाई कर दी. इतना ही नहीं, सभा में तैनात पुलिसकर्मियों ने भी युवको को जमकर पीट दिया।

विधायक जोगिंदर पाल एक गांव के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे

वीडियो नवरात्रों के दौरान का बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक विधायक जोगिंदर पाल एक गांव के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे. जैसे ही एक शख्स ने उनसे पूछा कि आपने गांव के लिए क्या किया है. इतने में विधायक जी आग बबूला हो गए. उन्होंने आव देखा न ताव सीधे उस शख्स को पीटने लगे. इतना ही नहीं उनके गनमैन भी युवक को पीटने लगे।

इस घटना के दौरान वहां खड़े लोग तमाशबीन बने युवक को पिटते देखते रहे. MLA द्वारा युवक की पिटाई का ये शर्मनाक वीडियो लगातार वायरल हो रहा है, जिसमें विधायक जोगिंदर पाल युवक को पीटते नजर आ रहे हैं।

कांग्रेसी MLA की गुंडागर्दी, भरी सभा में युवक को जमकर पीटा, देखें

https://www.youtube.com/watch?v=vh0zBRNFtuk

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *