⏱️ 1 मिनट पढ़ने का समय|📝 103 शब्द|📅 21 Oct 2021
डेली संवाद, जालंधर
जालंधर से बड़ी खबर आ रही है। यहां जालंधर अमृतसर नेशनल हाईवे पर चौगगटी चौक के पास भयानक हादसा हुआ है। इसमें दो महिलाओं की मौत बताई जा रही है।
फिलहाल मौके पर पुलिस पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि चोगिट्टी चौक पर अभी-अभी एक ट्राले ने कार को टक्कर मार दी हैं। उसके बाद एक्सीडेंट में दो महिलाओं की मौत बताई जा रही है।
फिलहाल अभी पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। कहा जा रहा हैं कि ड्राइवर को रामा मंडी चौक के पास से लोगों ने पकड़ा है और उसकी जमकर पिटाई की गई है।









