आई.के.गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी मोहाली कैंपस में इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट कोऑर्डिनेशन मीट आयोजित

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 479 शब्द|📅 22 Oct 2021

आई.के.गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी मोहाली कैंपस में इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट कोऑर्डिनेशन मीट आयोजित

डेली संवाद, कपूरथला/जालंधर
इन्नोवेटर होने के लिए यह भी जरूरी है कि हम जो पहले सीख चुके हैं उसमें बदलाव लाएं, या उसे भूल जाएं और एक नए लक्ष्य को भेदने के लिए पहले का सीखा नहीं नए पर काम करें। इसके अतिरिक्त जरूरी है कि इन्नोवेशंस मानवीय उथान, निर्माण एवं सकारात्मक नजरिये से हों। गंभीर विषय है कि आज शोध एवं खोज के लिए भी अधिकतर सर्च इंजन के इस्तेमाल हो रहे हैं। स्वयं करें नया करें एवं हित में करें।

यह सन्देश सीनियर आई.ए.एस अधिकारी रामेश कुमार गन्ता, प्रमुख सचिव तकनीकी शिक्षा एवं उद्यौगिक सिखलाई विभाग पंजाब एवं आई.के गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी जालंधर-कपूरथला के हैं। वे शुक्रवार को यूनिवर्सिटी के मोहाली कैम्पस में पंजाब भर के विभिन्न कालेजों की इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट कोऑर्डिनेशन मीट को बतौर मुख्यातिथि सम्बोधन कर रहे थे।

लैंग्वेज बैरियर विषय पर भी अपनी बात 

उन्होनें इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट कोऑर्डिनेटर्स को जमीनी स्तर पर उतरकर स्टूडेंट्स की परेशानियों को दूर करते हुए उन्हें प्रेरित करने एवं करने एवं किताबों का अध्ययन करने की बात कही। सीनियर आई.ए.एस अधिकारी रामेश कुमार गन्ता ने लैंग्वेज बैरियर विषय पर भी अपनी बात रखी।

आई.ए.एस अधिकारी जसप्रीत सिंह, रजिस्ट्रार आई.के. गुजराल पंजाब टेक्निकल युनिवर्सिटी एवं अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) जालंधर ने पंजाब सरकार एवं यूनिवर्सिटी की तरफ से स्टार्टअप प्लान्स के संधर्व में बात रखी। आंकड़ों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब की अर्थव्यवस्था को स्थिर करने के लिए स्टार्टअप्स एवं इनोवेशन को बढ़ावा देना बेहद जरूरी है।

कोऑर्डिनेटर्स की विभिन्न जिज्ञासाओं को भी शांत किया

उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटीज एवं कॉलेज स्तर पर ही स्टूडेंट्स को अगर रोजगार देने वाले बनने एवं खुद का व्यवसाय करने वाले बनने को प्रेरित किया जाये तो वह दिन दूर न होगा जब पंजाब सबके लिए रोजगार के अवसर हाथ में लेकर खड़ा होगा। आई.ए.एस जसप्रीत सिंह ने इस अवसर पर स्टूडेंट्स एवं कोऑर्डिनेटर्स की विभिन्न जिज्ञासाओं को भी शांत किया।

इस दौरान प्रमुख सचिव सीनियर आई.ए.एस रामेश कुमार गन्ता की तरफ से वर्ष 2021 के लिए टैप बिजनेस प्लान प्रतियोगिता का उद्घाटन भी किया गया। उन्होंने कहा कि यह एक राज्य स्तरीय प्रतियोगिता है, जिसमें आई.के.जी पी.टी.यू के कैम्पस एवं संबद्ध कॉलेजों के स्टूडेंट्स की टीम भाग ले सकती हैं।

स्टूडेंट्स में प्रारंभिक उत्साह पैदा करना

इंजीनियर नवदीपक संधू, डिप्टी डायरेक्टर कॉर्पोरेट रिलेशन्स एंड एलुमिनाई ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य स्टूडेंट्स में प्रारंभिक उत्साह पैदा करना, उन्हें इनोवेशन के लिए शिक्षा देना एवं लीक से हटकर सोचना के अवसर प्रदान करना है। इस प्रतियोगिता के बारे में स्टूडेंट्स को जागरूक करने के लिए प्रदेश के 20 बड़े उद्यमी (इंडस्ट्रिलिस्ट) जागरूकता शिविर में ऑफलाइन एवं ऑनलाइन दोनों तरह से भाग लेंगे।

इन जागरूकता शिविरों के दौरान, टाई (टी.आई.ई) के इम्मीडिएट पास्ट प्रेजिडेंट हिरदेश मदान, संस्थापक सी.ई.ओ. भी छात्रों के साथ अपनी उद्यमशीलता के अनुभव साझा करेंगे। इसके आलावा रॉबिन अग्रवाल वाईस प्रेजिडेंट (टाई) टी.आई.ई एवं आई.के.जी पी.टी.यू के सीनियर अधिकारी, फैकल्टी भी इसमें हिस्सा लेगी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *