मुख्यमंत्री चन्नी के आदेशों की JDA अधिकारियों को परवाह नहीं, नाहलां-चमियारा रोड पर कटवा दी अवैध इंडस्ट्रियल कालोनी, लाखों की डील, CM से शिकायत

Daily Samvad
2 Min Read

 

डेली संवाद, जालंधर 
मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी जहां सूबे में करप्शन खत्म करने के लिए दिनरात मेहनत कर रहे हैं, वहीं  जालंधर डेवलेपमेंट अथारिटी (JDA) के अधिकारी मुख्यमंत्री की कारगुजारी पर बट्टा लगाने में जुटे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि करप्शन करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा, वहीं जेडीए में करप्शन करने वाले ही फलफूल रहे हैं।

जेडीए अधिकारियों की मिलीभगत से अवैध कालोनी काटने वालों की चांदी है। कालोनी काटने के लिए जो पैसा सरकार के खजाने में जमा होना चाहिए, वह रकम सीधे जेडीए के कुछ अधिकारियों की जेब में जा रहा है। जिससे नाहलां-चमियारा रोड पर अवैध रूप से इंडस्ट्रियल कालोनी काट दी गई है।

गांव नाहलां के पास अवैध रूप से इंडस्ट्रियल कालोनी

नाहलां-चमियारा रोड पर गांव नाहलां के पास अवैध रूप से इंडस्ट्रियल कालोनी काटी जा रही है। नाहलां गांव से चमियारा को जाती रोड के किनारे काटी जा रही अवैध इंडस्ट्रियल कालोनी की शिकायत जालंधर डेवलेपमेंट अथारिटी के अधिकारियों से की गई है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जिससे इसकी शिकायत अब चंडीगढ़ में अधिकारियों से की गई है।

जेडीए के अधिकारियों की मिलीभगत से काटी गई अवैध कालोनी की रिपोर्ट डेली संवाद जल्द ही आपको लाइव दिखाएगा। डेली संवाद फेसबुक पेज और यूट्यूब पर इसे लाइव देखा जा सकेगा। इसके लिए आपको डेली संवाद फेसबुक पेज लाइक और फालो करना है। हम दिखाएंगे कि किस तरह करोड़ों रुपए की डील करके सरकार को चूना लगाया जा रहा है।

कांग्रेसी MLA की गुंडागर्दी, भरी सभा में युवक को जमकर पीटा, देखें

https://youtu.be/vh0zBRNFtuk















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *