पंजाब सरकार ने क्लर्कों के 2704 पदों की भर्ती के लिए जारी किए विज्ञापन, एसे करें अप्लाई

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 273 शब्द|📅 23 Oct 2021

Punjab-jobs

डेली संवाद, चंडीगढ़
अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड पंजाब द्वारा पंजाब सरकार के अलग-अलग विभागों में क्लर्कों के 2704 पदों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी करके इन पदों को भरने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह जानकारी आज बोर्ड के चेयरमैन रमन बहल द्वारा जारी एक प्रैस बयान के माध्यम से दी गई।

उन्होंने आगे विस्तार सहित बताया कि पंजाब सरकार के अलग-अलग विभागों के क्लर्क के इन 2704 पदों में क्लर्क (जनरल), क्लर्क लेखा और क्लर्क आई.टी शामिल हैं। क्लर्क (जनरल) के पदों के लिए आज तारीख़ 23.10.2021 से 18.11.2021 तक अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड पंजाब की वेबसाईट पर ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है। क्लर्क लेखा और क्लर्क आई.टी के पदों के लिए अप्लाई करने की आखिरी तारीख़ 15.11.2021 रखी गई है।

जूनियर स्केल स्टैनोग्राफर के 423 पद

बोर्ड द्वारा स्टैनोटाईपिस्ट और जूनियर स्केल स्टैनोग्राफर के 423 पदों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मंजूरी दी गई है। इन पदों के लिए भी जल्द ही विज्ञापन जारी करके आवेदनों की माँग की जायेगी।  समूची जानकारी /नोटिस और संपर्क के लिए फ़ोन नं/ईमेल आदि अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड की वेबसाईट पर उपलब्ध करवा दी जायेगी।

इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि डाटा एंटरी ऑपरेटरों के 39 पदों का नतीजा भी बोर्ड द्वारा तैयार किया जा रहा है, जोकि बोर्ड की अगली मीटिंग में मंजूर करवाने के उपरांत घोषित कर दिया जायेगा। पटवारी, ज़िला अधिकारी और जेल वार्डर और मेट्रन के पदों के लिए कौंसलिंग आने वाले दिनों में शुरू की जा रही है। सम्बन्धित उम्मीदवार समय-समय पर बोर्ड की वेबसाईट अवश्य चैक करते रहें।

कांग्रेसी MLA की गुंडागर्दी, भरी सभा में युवक को जमकर पीटा, देखें

https://youtu.be/vh0zBRNFtuk

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *