एकाग्रता, चिंतन एवं ध्यान नए आइडियाज के जनक हैं, इस पर काम करें: कुलपति आई.के.जी. पी टी.यू

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 473 शब्द|📅 25 Oct 2021

आई.के.जी पी.टी.यू में ई-वीक का शुभारम्भ, पहले दिन 02 अतिथि वक्ता हुए स्टूडेंट्स के रू-ब -रू। आज इंटरनेट दुनिया की जी.डी.पी ग्रोथ का आधार बन रहा है, नया देखें और एक्सक्लुसिव सोचें: रजिस्ट्रार आई.ए.एस जसप्रीत सिंह

एकाग्रता, चिंतन एवं ध्यान नए आइडियाज के जनक हैं, इस पर काम करें: कुलपति आई.के.जी. पी टी.यू

डेली संवाद, जालंधर/कपूरथला
एकाग्रता, चिंतन एवं ध्यान नए आइडियाज के जनक हैं, इस पर काम करें। अपने से जुडी तकनीक की मिसाल को जीवन में ढालें, जैसे देखें कि टेक्नोलॉजी मास्टर एप्पल जैसी कंपनी कभी नहीं रूकती, वो आपको एक के बाद एक नया एप या फंक्शन देती रहती है, यही खासियत है। हमेशा हर विषय में झांकें और नया खोजें।

ये प्रेरणादायक सन्देश सीनियर आई.ए.एस अधिकारी रामेश कुमार गन्ता, प्रमुख सचिव तकनीकी शिक्षा एवं उद्यौगिक सिखलाई विभाग एवं आई.के.गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी के कुलपति के हैं। वे सोमवार को यूनिवर्सिटी कैम्पस में शुरू हुए एंटरप्रेन्योर सप्ताह ( ई-वीक) को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे।

इंटरनेट दुनिया की जी.डी.पी ग्रोथ का आधार बन रहा

समारोह की अध्य्क्षता करते हुए यूनिवर्सिटी रजिस्ट्रार आई.ए.एस अधिकारी जसप्रीत सिंह, जो जालंधर के अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर भी हैं, ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज इंटरनेट दुनिया की जी.डी.पी ग्रोथ का आधार बन रहा है, नया देखें और एक्सक्लुसिव सोचें। उन्होने अपनी इंजीनियरिंग की पढाई के दौर का वाकया याद करते हुए बताया कि उनका आईडिया था कि ट्रैफिक लाइट्स (सिग्नल) समय के मुताबिक चलने का इशारा न देकर, गाड़ियों की संख्या के आधार पर अगर सिग्नल दें तो बेहतर होगा।

क्योंकि कई बार एक तरफ गाड़ियों की संख्या (ट्रैफिक) ज्यादा रहता है तो उन्हें भी निकलने को 20 सेकेंड मिलते हैं और अगर दूसरी तरफ ट्रैफिक कम है तो भी ग्रीन सिग्नल खाली सड़क को ही मिलता है! ऐसे में आर.आई.डी.एफ तकनीक के माध्यम से गाडिओं की संख्या आधारित सिग्नल होना चाहिए ताकि ट्रैफिक जाम की सम्भावना कम हो और आज चंडीगढ़ ट्रैफिक इसे फॉलो कर रहा है।

पहले दिन 2 अतिथि वक्ता हुए स्टूडेंट्स से रू-ब -रू

पहले दिन 2 अतिथि वक्ता स्टूडेंट्स से रू-ब -रू हुए। इनमें हरित मोहन, फाउंडर एंड सी.ई.ओ सिग्नीसेण्ट इंडिया एवं अक्षित गोयल, शगुन ग्रुप के मालिक एवं यूनिवर्सिटी के एलुमिनाई हर्षित गोयल ने लाभकारी नवीन व्यापर कैसे शुरू करें विषय पर अपनी बात रखी, जबकि व्यवसायक विकास एवं एंटरप्रेन्योरशिप विषय पर एक इंटरैक्टिव सेशन दिया।

समारोह में स्वागती भाषण यूनिवर्सिटी के कॉरपोरेट रिलेशन्स एंड एलुमिनाई विभाग के डिप्टी डायरेक्टर इंजीनियर नवदीपक संधू ने पढ़ा। इस मौके ई-वीक ब्रोशर भी लांच किया गया। यह सप्ताह मानव संसाधन विकास मंत्रालय के नेतृत्व में गठित यूनिवर्सिटी इनोवेशन सेल, इंस्टीटूशनल इनोवेशन कौंसिल (आई.आई.सी) एवं ई-सेल की तरफ से मनाया जा रहा है।

इसमें 500 रूपए वेंचर कॉम्पिटेशन एवं बिजनेस प्लान कॉम्पिटेशन भी शामिल है। स्टूडेंट्स में थर्ड ईयर की आकांक्षा, पांचवें सेमेस्टर की हर्षिता एवं तीसरे सेमेस्टर की शुभम कुमारी की प्रस्तुति उम्दा रही। समारोह में यूनिवर्सिटी फैकल्टी एवं स्टूडेंट्स सभी उपस्थित रहे।

अवैध निर्माण पर मेहरबान हैं निगम के अधिकारी, देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *