पंजाब में BSF का अधिकार क्षेत्र बढ़ाने के मामले में CM चन्नी ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, BJP ने किया बहिष्कार

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 422 शब्द|📅 25 Oct 2021

पंजाब में BSF का अधिकार क्षेत्र बढ़ाने के मामले में CM चन्नी ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, BJP ने किया बहिष्कार

चंडीगढ़। केंद्र सरकार की ओर से राज्य में बीएसएफ का अधिकार क्षेत्र को बढ़ाने के विरोध में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक शुरू हो गई है। बैठक में कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल और आम आदमी पार्टी सहित कई अन्‍य दलों के नेता इसमें शामिल हुए हैं । पंजाब कांग्रेस की ओर से प्रदेश अध्‍यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू बैठक में पहुंंचे हैं । पंजाब भाजपा ने इस बैठक का बहिष्‍कार किया है।

कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू, डिप्टी सीएम सुखजिंदर रंधावा भी आल पार्टी बैठक के लिए पहुंचे। आम आदमी पार्टी के अमन अरोड़ा भी पहुंच हैं। शिरोमणि अकाली दल की तरफ से डा. दलजीत सिंह चीमा और प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा बैठक में भाग ले रहे हैं।

देश की सुरक्षा को लेकर राजनीति नहीं होनी चाहिए

वहीं, भाजपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया ने कहा कि पूर्व में बीएसएफ के पास 15 किलोमीटर का दायरा था, तब तक किसी भी सरकार को कोई परेशानी नहीं हुई। अब तक सीमा पार से हथियार और नशा आ रहा है और बीएसएफ का दायरा बढ़ाया गया है तो राजनीतिक पार्टियों को दिक्कत हो रही है। मनोरंजन कालिया का कहना है कि देश की सुरक्षा को लेकर राजनीति नहीं होनी चाहिए। इसलिए भाजपा ने सर्वदलीय बैठक का बायकाट किया है।

पंजाब सरकार इस बैठक में लिए जाने वाले निर्णय पर कदम उठाएगी और मुद्दे को केंद्र सरकार के समक्ष उठाएगी। बता दें कि भाजपा को छोड़कर कांग्रेस, शिअद और आप सहित अन्य दलों ने बीएसएफ का अधिकार क्षेत्र बढ़ाने के केंद्र के फैसले का विरोध करते हुए इसे संघवाद और राज्य के अधिकारों का उल्लंघन बताया था।

भाजपा ने बैठक के बहिष्कार का फैसला

सीएम चरणजीत सिंह चन्नी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू, शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल, आप के प्रदेश अध्यक्ष भगवंत मान और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा को आमंत्रण भेजा गया था। लेकिन, भाजपा ने बैठक के बहिष्कार का फैसला किया।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि बढ़ रहे आतंकवाद के खतरे के कारण देश के सभी सीमावर्ती राज्यों में बीएसएफ का दायरा बढ़ाया गया है। कांग्रेस को किस बात का डर लग रहा है। मुख्यमंत्री पंजाब में बढ़ रही बेरोजगारी और नशे पर लगाम कसने के लिए सर्वदलीय बैठक क्यों नहीं बुलाते हैं। उधर, शिअद की ओर से डा. दलजीत सिंह चीमा व प्रेम सिंह चंदूमाजरा बैठक में शामिल होंगे। दूसरी ओर, आम आदमी पार्टी की ओर से प्रदेश प्रधान भगवंत मान व अमन अरोड़ा के बैठक में आने की संभावना है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *