लुधियाना में बवाल: सिख संगठनों ने विहिप नेता की गिरफ्तारी काे लेकर जाम किया समराला चौक, पूरा शहर जाम

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 405 शब्द|📅 25 Oct 2021

लुधियाना में बवाल: सिख संगठनों ने विहिप नेता की गिरफ्तारी काे लेकर जाम किया समराला चौक, पूरा शहर जाम

दीपक गुप्ता
डेली संवाद, लुधियाना
इंटरनेट मीडिया पर सिख गुरु के प्रति अपशब्द बोलने के मामले में नामजद हुए विश्व हिंदू परिषद के नेता अनिल अरोड़ा तथा उसके 3 अज्ञात साथियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर विभिन्न सिख संगठनों ने सोमवार समराला चौक में धरना देकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिसके चलते समराला चौक में आने वाली सभी सड़कों की ट्रैफिक व्यवस्था बुरी तरह से चरमरा कर जाम हाे गई।

घटना का पता चलते ही डीसीपी एसपीएस ढींढसा तथा एडीसीपी रुपिंदर कौर सरां चार पुलिस स्टेशन के एसएचओ तथा भारी पुलिस बल समेत वहां पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे शिअद के पूर्व विधायक रणजीत सिंह ढिल्लों, गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब के प्रधान प्रितपाल सिंह, गुरदेव देबी, शिअद मान के जसवंत सिंह चीमा समेत अन्य नेताओं को आश्वासन दिया कि पुलिस आराेपितों के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

परिजनों को पुलिस हिरासत में रखा

पुलिस ने कहा कि उनके परिजनों को पुलिस हिरासत में रखा हुआ है। जल्दी ही वो लोग भी सलाखों के पीछे होंगे। मगर प्रदर्शनकारी उनकी किसी बात को मानने के लिए तैयार नहीं हुए। उनकी एक ही मांग थी कि जब तक उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाता, वो लोग धरने से नहीं हटेंगे।

बता दें कि 20 अक्टूबर को थाना डिवीजन नंबर 3 पुलिस ने शिवाजी नगर निवासी परमिंदर सिंह की शिकायत पर मुंडियां कलां के 33 फुटा रोड स्थित घई मार्केट के पास गुरु नानक नगर की गली नंबर 3 अनिल अरोड़ा, एनआरआई आशीष कुमार, मोहित कुमार तथा उनके अज्ञात साथी पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोेप में केस दर्ज किया था।

अकाउंट एक महीने पहले ही बंद

अगले दिन सिख संगठनों ने पुलिस कमिश्नर से मिल कर मामले में 153 ए (धर्म के नाम पर फसाद पैदा करना) की धारा और जोड़ने की मांग की। जिस पर उसी शाम पुलिस ने उस मामले में वो धारा जोड़ दी थी। दूसरी ओर अनिल अरोड़ा ने फेसबुक पर लाइव होकर कहा है कि उसने क्लब हाउस का अकाउंट एक महीने पहले ही बंद कर दिया है।

अरोड़ा ने कहा कि किसी ने उसकी फेसबुक से फोटो निकाल कर गलत आईडी बनाकर क्लब हाउस में ज्वाइन कर उसकी आवाज निकाली है। अरोड़ा ने एक निजी चैनल में इंटरव्यू में कहा कि वो इसकी कंप्लेंट सीपी लुधियाना समेत अन्य अधिकारियों को दे चुका है। उस आवाज की जांच करवाई जाए। अगर वो आवाज उसकी निकली तो जो बनती सजा होगी, उससे 10 गुना ज्यादा सजा उसे दी जाए।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *