डेली संवाद, जालंधर/चंडीगढ़
पंजाब से बड़ी खबर है। पंजाब सरकार ने दीवाली और गुरु पर्व पर पटाखे चलाने पर बैन लगा दिया है। सरकार ने आदेश जारी करते हुए कहा कि त्यौहार के दिन सिर्फ ग्रीन पटाखे चलाने की इजाजत होगी।
पंजाब सरकार द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि दीवाली और गुरु पर्व पर सूबे में पटाखे चलाने पर प्रतिबंध होगा। मंडी, गोबिंदगढ़ और जालंधर में पटाखे चलाने पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी।
हालांकि इस दौरान पंजाब के कुछ हिस्सों में दीवाली की रात 8 बजे से 10 बजे के बीच पटाखे चलाने की इजाजत दी गई है। लेकिन मंडी गोबिंडगढ़ समेत जालंधर में पटाखे चलाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा।
आपको बता दें कि लगातार प्रदूषण फैलने से सरकार ने यह फैसला लिया है। सरकार ने कहा है कि दीवाली के दिन ग्रीन पटाखे चलाए जाएं। जिससे वातावरण में प्रदूषण नहीं फैलेगा।







