कुशलदीप सिंह ढिल्लों ने मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री की उपस्थिति में मार्कफैड के चेयरमैन का पद संभाला

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 365 शब्द|📅 26 Oct 2021

कुशलदीप सिंह ढिल्लों ने मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री की उपस्थिति में मार्कफैड के चेयरमैन का पद संभाला

डेली संवाद, चंडीगढ़
कुशलदीप सिंह ढिल्लों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और उप मुख्यमंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा की उपस्थिति में मार्कफैड के चेयरमैन का पद संभाल लिया। इस अवसर पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री भारत भूषण आशु, परिवहन मंत्री अमरिन्दर सिंह राजा वडि़ंग और उद्योग मंत्री गुरकीरत सिंह कोटली भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने नये बने चेयरमैन को बधाई देते हुए कहा कि स. ढिल्लों के नेतृत्व में मार्कफैड संस्थान और अधिक प्रगति करेगा। उन्होंने कहा कि सहकारी संस्थान सीधे तौर पर लोगों ख़ासकर किसानों और ग्रामीण जीवन की आर्थिकता के साथ जुड़ा हुआ है जिसकी मज़बूती से राज्य और अधिक ख़ुशहाल होगा।

सीएम ने चेयरमैन को शुभकामनाएँ दी

उप मुख्यमंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा जिनके पास सहकारिता विभाग भी है, ने कहा कि स. ढिल्लों अपनी मेहनत, कार्यकुशलता और दूरदर्शी सोच के द्वारा मार्कफैड को और भी आगे लेकर जाएंगे। कोविड के कठिन समय में मार्कफैड ने लोगों को घरों तक सेवाएं पहुंचाने में अग्रणी भूमिका निभाई। स. रंधावा ने कहा कि मार्कफैड के उत्पाद अपने उच्च मानकों के लिए जाने जाते हैं जिनकी मार्केट बाहर के मुल्कों तक भी है। उन्होंने नये बने चेयरमैन को शुभकामनाएँ दीं।

कुशलदीप सिंह ढिल्लों ने पार्टी, मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए विश्वास दिलाया कि उनको सौंपी गई जि़म्मेदारी वह पूरी निष्ठापूर्वक निभाएंगे। उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि उन्हें एशिया के सबसे बड़े सहकारी संस्थान की सेवा निभाने का मौका मिला है। स. ढिल्लों ने कहा कि सहकारिता लहर को मज़बूत करना उनकी प्रमुख प्राथमिकता रहेगी।

पद संभालने संबंधी दस्तावेज़ों पर हस्ताक्षर

इससे पहले मार्कफैड के एम.डी. और उप मुख्यमंत्री के विशेष प्रमुख सचिव वरुण रूज़म ने नये बने चेयरमैन का कार्यालय में पहुँचने पर स्वागत किया। स. ढिल्लों ने मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री व अन्य मंत्रियों की उपस्थिति में पद संभालने संबंधी दस्तावेज़ों पर हस्ताक्षर किये।

इस अवसर पर विधायक कुलजीत सिंह नागरा, कुशलदीप सिंह ढिल्लों के भाई जेसनप्रीत सिंह ढिल्लों, पंजाब स्टेट कमीशन फॉर एन.आर.आईज़ के मैंबर दलजीत सिंह सहोता, नवदीप सिंह बब्बू बराड़, दीपिन्दर सिंह ढिल्लों, हरिन्दर पाल सिंह हैरी मान, वित्त कमिश्नर सहकारिता के. सिवा प्रसाद, पंजाब राज्य सहकारी बैंक के एम.डी. राजेश धीमान, मार्कफैड के ए.एम.डी. अमित तलवार भी उपस्थित थे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *