डेली संवाद, नई दिल्ली
हिन्द मजदूर किसान संषर्ष समिति ने आज साम सिंघू बार्डर पर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। जिससे पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा है। यह प्रदर्शन पंजाब के तरनतारन के लखवीर सिंह की हत्या के खिलाफ किया गया है। लखवीर सिंह की नृशंस हत्या सिंघू बार्डर पर कुछ निहंगों ने किया था। अब मजदूर संघर्ष समिति ने मृतक लखवीर के परिवार को 50 लाख की आर्थिक मदद और पंजाब सरकार में सरकारी नौकरी की मांग की है।
हिंद मजदूर किसान समिति के अध्यक्ष चंद्रमोहन ने कहा है कि जब तक पीड़ित को न्याय नहीं मिलेगा, वे दिल्ली सिंघु बॉर्डर पर धरने में बैठे रहेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार से लखबीर के परिवार को सरकारी नौकरी दे और 50 हजार रुपए की आर्थिक मदद करे। इस बीच सैकड़ों लोग प्रदर्शन कर रहे थे, जिससे पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।
दिल्ली पुलिस के लाठीचार्ज से गुस्साए हिंद मजदूर संघर्ष समिति के सैकड़ों मजदूर नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में जुट गए हैं। प्रदर्शनकारी लखबीर के परिवार को आगे जाने से रोका गया है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि हम सिंघु बॉर्डर पर हवन करना चाहते थे। प्रदर्शनकारी मृतक लखबीर के परिवार वालों के साथ धरने पर बैठ गए।