जालंधर में Leaf Consultancy ने छात्रों से की ठगी, 5.75 लाख रुपए लेकर फर्जी वीजा दिया, पैसा वापस मांगने पर दफ्तर में छात्र को पीटा, पिता की दाढ़ी नोची, एक SSP के नाम पर धमकी दी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 312 शब्द|📅 28 Oct 2021

जालंधर में Leaf Consultancy ने छात्रों से की ठगी, 5.75 लाख रुपए लेकर फर्जी वीजा दिया, पैसा वापस मांगने पर दफ्तर में छात्र को पीटा, पिता की दाढ़ी नोची, एक SSP के नाम पर धमकी दी

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर में Leaf Consultancy ने छात्रों से लाखों रुपए की ठगी है। पटियाला के रहने वाले कुलदीप सिंह और अकाशदीप सिंह ने आरोप लगाया है कि Leaf Consultancy के एजेंट अमित शर्मा ने कनाडा भेजने के नाम पर 5.75 लाख रुपए लेकर फर्जी वीजा पकड़ा दिया। करीब एक साल से न तो पैसे वापस कर रहे हैं और न ही वीजा लगवा रहे हैं।

कुलदीप सिंह और आकाशदीप सिंह ने बताया कि आज जब वे फिर से नरिंदर सिनेमा के पास स्थित अरोड़ा प्राइम टावर प्रेसटीज चैंबर में पैसे वापस लेने आए तो Leaf Consultancy के एजैंट और बाउंसर ने पकड़ कर पीटा। आकाशदीप ने आरोप लगाया कि उन्होंने सितंबर 2020 में 5.75 लाख रुपए दिए थे। एजैंट अमित शर्मा ने तीन लोगों का वीजा लगाने का दावा किया था।

अमित शर्मा एजैंट ने दिया फर्जी वीजा

आकाशदीप ने बताया कि एक साल तक पैसे नहीं लौटाए। आज जब वे पैसे लेने आए तो अमित शर्मा नामक एजैंट व उसके बाउंसर ने उनके पिता कुलदीप सिंह का दाड़ी नोच लिया, दफ्तर में मारपीट की। इसकी शिकायत पुलिस से की गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने एजैंट को गिरफ्तार कर थाने लाई है।

SSP के नाम से धमकी

पीड़ित छात्र आकाशदीप ने आरोप  लगाया कि ट्रेवल एजैंट अमित शर्मा ने ठगी के बाद एक एसएसपी के नाम की धमकी दी। अमित शर्मा ने उन्हें धमकाया कि ये दफ्तर उक्त एसएसपी का है, पैसे नहीं दिए जाएंगे।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि ठगी का दफ्तर खुद पुलिस के अधिकारी चला रहे हैं, जिससे उनके पैसे वापस नहीं दिए जा रहे हैं। उधर, इस मसले पर जब थाने में हिरासत में बैठे Leaf Consultancy के एजैंट से बात की गई, तो उन्होंने कोई भी बात करने से इंकार कर दिया।

जालंधर का Leaf Consultancy भी निकला ठग। कनाडा का वीजा लगाने के नाम पर ठगे लाखों रुपए। आप रहें सावधन।

https://www.youtube.com/watch?v=Udty5hq-IMc

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *