जालंधर: पानी की टंकी पर चढ़ गए बेरोजगार अध्यापक, शिक्षा मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन, भारी हंगामा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 199 शब्द|📅 28 Oct 2021

जालंधर: पानी की टंकी पर चढ़ गए बेरोजगार अध्यापक, शिक्षा मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन, भारी हंगामा

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर में बीएड टेट पास बेरोजगार अध्यापक यूनियन पंजाब के सदस्यों की तरफ से बस स्टैंड पानी की टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन शुरू कर दिया गया है। उनकी मांग है कि शिक्षा मंत्री जल्द से जल्द उनके भर्तियां लागू करने का इश्तिहार जारी करें क्योंकि इससे पहले भी वे नए शिक्षा मंत्री परगट सिंह के साथ तीन से चार बार मीटिंग कर चुके हैं।

मगर उनकी तरफ से कोई भी आश्वासन देने के बावजूद उसे लागू नहीं किया गया। यही कारण है कि वह मजबूरन बस स्टैंड पानी की टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हुए हैं। इसके अलावा बाद दोपहर तक बाकी जिलों के शिक्षक भी प्रदर्शन में शामिल होने के लिए पहुंच जाएंगे।

इस दौरान उनके दो साथी भी पानी की टंकी पर बैठे हुए हैं और वे तब तक टंकी से नहीं उतरेंगे जब तक उनकी भर्ती संबंधी कोई भी इश्तिहार जारी नहीं किया जाता। यही नहीं अगर प्रशासन की तरफ से किसी प्रकार की भी धक्केशाही या उनके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की तो इसका परिणाम भी भुगतने के लिए तैयार रहेंगे और इस दौरान होने वाले जानी और माली नुकसान की जिम्मेदारी भी खुद प्रशासन की ही होगी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *