डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब सरकार ने देर शाम पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर फिर से तबादले किए हैं। इसमें डीएसपी अख्तर के अधिकारियों का तबादला शामिल है। सरकार लगातार पंजाब पुलिस में तबादले कर रही है।
पंजाब सरकार ने अमृतसर जालंधर लुधियाना होशियारपुर समेत पंजाब के अलग-अलग शहरों में पुलिस अफसरों का तबादला किया है। आपको बता दें इससे पहले सुबह भी पुलिस अधिकारियों का तबादला हुआ था।
आपको बता दें कि पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी लगातार प्रदेश की कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शासन और प्रशासन समेत पुलिस में व्यापक स्तर पर फेरबदल करने में जुटे हुए हैं।