आपस में भिड़ गए कांग्रेसी नेता, महामंत्री व पूर्व सचिव में गालीगलौच और हाथापाई, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 234 शब्द|📅 30 Oct 2021

आपस में भिड़ गए कांग्रेसी नेता, महामंत्री व पूर्व सचिव में गालीगलौच और हाथापाई, जाने वजह

रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रदेश कांग्रेस के कार्यालय राजीव भवन में लगातार दूसरे दिन भी कांग्रेसी आपस में भिड़ गए। शनिवार को पार्किंग को लेकर प्रदेश महामंत्री अमरजीत चावला और पूर्व प्रदेश सचिव सुशील सन्नी अग्रवाल के बीच विवाद हो गया। मामला गालीगलौच से हाथापाई तक पहुंच गया। इस दौरान वहां मौजूद प्रदेशाध्यक्ष मोहन मरकाम और महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन मामला शांत नहीं हुआ।

घटना को गंभीरता से लेते हुए सन्नी को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया है। सन्नी राज्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल के अध्यक्ष हैं। गौरतलब है कि शुक्रवार को एनएसयूआइ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन की मौजूदगी में भी दो गुटों में मारपीट हुई थी।

गाड़ी खड़ी करने को लेकर बहस

कांग्रेस नेताओं के अनुसार शनिवार को कांग्रेस मुख्यालय में जनजागरण अभियान की तैयारी को लेकर बैठक बुलाई गई थी। प्रदेशाध्यक्ष समेत पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी कांग्रेस भवन पहुंच रहे थे। मीडिया के प्रतिनिधि भी वहां मौजूद थे। मरकाम अभी कांग्रेस भवन के बाहर ही थे कि चावला और सनी के बीच गाड़ी खड़ी करने को लेकर बहस होने लगी।

विवाद बढ़ा तो मरकाम और मीडिया की मौजूदगी में ही दोनों ने एक-दूसरे का कालर पकड़कर हाथापाई शुरू कर दी। यह देखकर प्रदेशाध्यक्ष मरकाम और प्रदेश महामंत्री शुक्ला ने दोनों को फटकार लगाई तक वे शांत हुए। घटना के कुछ घंटे बाद ही पार्टी ने सन्नी के निलंबन का आदेश जारी कर दिया।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *