महिला अफसर ने किया सुसाइड, मौत की वजह IPS अधिकारी को बता गई..लिख गई पूरी कहानी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 315 शब्द|📅 30 Oct 2021

महिला अफसर ने किया सुसाइड, मौत की वजह IPS अधिकारी को बता गई..लिख गई पूरी कहानी

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या से एक दुखद मामला सामने आया है। जहां एक महिला अफसर ने परेशान होकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले युवती ने अपने सुसाइड नोट में एक आईपीएस अधिकारी का नाम लिखा है। जिसको अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। इस मामले के बाद पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया।

पंखे से लटका था शव तो टेबिल पर रखा था लेटर

दरअसल, यह मामला अयोध्या के कोतवाली नगर के खवासपुरा इलाके का है। जहां श्रद्धा गुप्ता (28) नाम की महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह पीएनबी बैंक में पीओ की पोस्ट पर थी। पुलिस की जांच में सामने आया है कि युवती ने शुक्रवार देर रात यह कदम उठाया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया, साथ ही टेबिल पर एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें इस घटना के पीछे की वजह लिखी हुई है।

इतना प्रताड़ित किया की मरने को हो गई मजबूर

महिला ने अपने सुसााइड नोट में आईपीएस अधिकारी आशीष तिवारी सहित तीन लोगों का नाम लिखा है। साथ ही इन परेशान करने का आरोप लगाते हुए लिखा कि मैं इनकी वजह से अपनी जिंदगी समाप्त कर रही हूं। अब मैं इतना परेशान हो चुकी हूं कि जीने का मन नहीं करता है। वहीं पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। मृतका के परिवार में दीवाली से पहले ही मातम की चीखे सुनाई दे रही हैं। वह लखनऊ से अयोध्या पहुंच गए हैं। पीड़ित परिवार ने पूरे मामले की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की मांग की है।

महिला अफसर ने किया सुसाइड, मौत की वजह IPS अधिकारी को बता गई..लिख गई पूरी कहानी

घर में हो रहीं थीं शादी की तैयारी

बता दें कि श्रद्धा की शादी एक साल पहले ही बलरामपुर जिले के उतरौला के निवासी विवेक गुप्ता के साथ तय हुई थी। विवेक लखनऊ में एक निजी कंपनी में काम करता है। परिवार के लोग विवाह की तैयारियां कर रहे थे।दीवाली वाद शादी होनी थी, लेकिन उससे पहले ही यह घटना घट गई

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *