महिला बैंक मैनेजर सुसाइड केस में IPS अफसर समेत हेड कांस्टेबल और एक अन्य के खिलाफ FIR दर्ज

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

महिला बैंक मैनेजर सुसाइड केस में IPS अफसर समेत हेड कांस्टेबल और एक अन्य के खिलाफ FIR दर्ज

अयोध्या। रामगरी अयोध्या (Ayodhya) में पीएनबी बैंक मैनेजर सुसाइड केस में पुलिस ने आईपीएस अधिकारी (IPS Officer) और अयोध्या के पूर्व एसपी रहे आशीष तिवारी सहित तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर आईपीएस आशीष तिवारी, हेडकांस्टेबल अनिल रावत और विवेक गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

बीते शनिवार को अयोध्या में पीएनबी बैंक की मैनेजर ने अपने आवास पर सुसाइड कर ली थी. बैंक मैनेजर के पिता की तहरीर पर अयोध्या पुलिस ने यह कार्रवाई की है. वहीं अयोध्या के पुलिस अधीक्षक शैलेष पांडेय ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया गया है. पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दी गई है. उन्होंने आगे कहा कि पुलिस की जांच जारी है।

बीते 5 सालों से अयोध्या में पीएनबी बैंक में कार्यरत थीं

बता दे कि अयोध्या में पंजाब नेशनल बैंक की सहानगंज शाखा की उप प्रबंधक श्रद्धा गुप्ता ने शनिवार को अपने किराए के मकान में फंदे से लटकी पायी गई थी. घटनास्थल से कथित तौर पर एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें दो पुलिसकर्मियों को इससे लिए जिम्मेदार ठहराया गया था. वहीं सुसाइड नोट बरामद होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने सवाल उठाना शुरू कर दिया था. श्रद्धा गुप्ता मूलत: लखनऊ की रहने वाली थी. बीते 5 सालों से अयोध्या में पीएनबी बैंक में कार्यरत थीं।

महिला बैंक मैनेजर सुसाइड केस में IPS अफसर समेत हेड कांस्टेबल और एक अन्य के खिलाफ FIR दर्ज

विवेक की हरकतों से टूटा था रिश्ता

बता दें कि करीब एक साल पहले उनकी बहन श्रद्धा की शादी बलरामपुर के उतरौला निवासी विवेक गुप्ता से तय हुई थी. चिनहट इलाके में बीबीडी के पास दयाल रेजीडेंसी में रहने वाला विवेक उस वक्त लखनऊ स्थित एचसीएल में नौकरी करता है।

बताया जा रहा है कि विवेक की हरकतें खराब थीं. कई युवतियों से उसकी दोस्ती थी, जिनका उसके घर पर भी आना-जाना था. कुछ और बातें पता चलने पर विवेक से श्रद्धा की शादी तोड़ दी गई थी. मगर वो श्रद्धा को परेशान कर रहा था।

पुलिस अधिकारियों के नाम पर देता था धौंस

मृतका के भाई शुभम गुप्ता का आरोप है कि विवेक गुप्ता न सिर्फ उनकी बहन श्रद्धा को बल्कि पूरे परिवार को तंग कर रहा था. समझाने पर भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था. वह पुलिस अधिकारियों का नाम लेकर धौंस देता था. कहता था कि उसका कोई कुछ नहीं कर सकता. शुभम का आरोप है कि विवेक की कुछ पुलिसकर्मी मदद करते थे, इसी के चलते वह दबंगई कर रहा था।

CM बने गोलकीपर, खेल मंत्री ने दागे गोल, देखें हाकी मैदान में अनोखा खेल

https://youtu.be/4jsOXPAZCN0

लेटेस्ट हिन्दी न्यूज के लिए इसे क्लिक करें और हमारे Telegram ग्रुप को अभी ज्वाइन करें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *