उत्तराखंड के विकास नगर में बड़ा सड़क हादसा, एक ही गांव के 13 लोगों की मौत, 5 की हालत गंभीर

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

उत्तराखंड के विकास नगर में बड़ा सड़क हादसा, एक ही गांव के 13 लोगों की मौत, 5 की हालत गंभीर

विकासनगर। उत्तराखंड के विकासनगर में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। एक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा इस हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। हादसे के बाद चकराता एसडीएम, पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौक पर पहुंच चुकी है। खाई से लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सभी मृतक एक ही गांव के रहने वाले थे। उधर, सड़क हादसे की सूचना के बाद नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह उस ओर रवाना हुए हैं।

चकराता तहसील से जुड़े भरम खत के बायला गांव से विकासनगर जा रही यूटिलिटी रविवार सुबह पीएमजीएसवाई के बायला-पिंगुवा मार्ग पर गांव से करीब 300 मीटर आगे चलकर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। सड़क हादसे में यूटिलिटी सवार 14 लोगों की मौके पर ही मौत की सूचना है। गाड़ी के खाई में गिरते हुए चीख-पुकार मच गई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया शोक

ग्रामीणों मौके पर पहुंचकर घायलों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम भी मौके के लिए रवाना हो गई है। चूंकि दुर्घटनास्थल अत्यंत दुर्गम क्षेत्र में हैं, ऐसे में राहत व बचाव कार्य में समय लग रहा है। घटना की सूचना से राजस्व और थाना पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हो गई। एसडीएम चकराता सौरभ असवाल ने बताया घटनास्थल के लिए चकराता और त्यूणी तहसील से राजस्व टीम मौके के लिए रवाना कर दी गई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चकराता के बुल्हाड़-बायला मार्ग पर हुए वाहन दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से मृतकों की आत्मा को शांति और परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को तेजी से राहत व बचाव कार्य करते हुए घायलों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होने कहा कि घायलों के उपचार में कोताही बर्दास्त नहीं कि जाएगी।

CM बने गोलकीपर, खेल मंत्री ने दागे गोल, देखें हाकी मैदान में अनोखा खेल

https://youtu.be/4jsOXPAZCN0

लेटेस्ट हिन्दी न्यूज के लिए इसे क्लिक करें और हमारे Telegram ग्रुप को अभी ज्वाइन करें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *